मुख्यमंत्री की प्रेरणा और जिला कलक्टर की सोच से हुआ सुखाड़िया सर्किल का नवीनीकरण
श्रीगंगानगर। राजस्थान में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार गत डेढ़ वर्षों से विकास कार्यों को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। बड़ी-बड़ी परियोजनाओं के अलावा आमजन की छोटी परियोजनाओं पर भी गहनता से ध्यान दिया जा रहा है। आमजन को सुविधाएं मिलें, इसको लेकर सरकार गंभीर है। जिले में वृहद परियोजनाओं के अलावा सौन्दर्यकरण को लेकर भी जिला प्रशासन सक्रिय है।
इसी क्रम में श्रीगंगानगर शहर के सुखाड़िया सर्किल की कायापलट की गई है। इसको सजाने व संवारने में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अहम भूमिका रही। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शहरों को सुन्दर व स्वच्छ बनाने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए जिला कलक्टर ने सुखाड़िया सर्किल की सजावट व सुगम यातायात बनाने के लिये योजना बनाई और नगर विकास न्यास सचिव श्री अशोक असीजा के नेतृत्व में अधिकारियों को उसी के अनुरूप कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई। कुछ ही महीनों के बाद अब सुखाड़िया सर्किल की छटा देखते ही बन रही है।
इससे पूर्व सुखाड़िया सर्किल संकरा था, जिससे वाहन चालकों को आवागमन और यातायात व्यवस्था में असुविधा होती थी। आम नागरिक अपने वाहनों को लेकर निकलने में परेशानी महसूस कर रहे थे। ट्रेफिक लाइट लगाने के कार्य में भी सुखाड़िया सर्किल का संकरापन आड़े आ रहा था। जिला कलक्टर ने इस परेशानी से निजात दिलाने के लिये सुखाड़िया सर्किल का नया स्वरूप तैयार किया तथा नगर विकास न्यास द्वारा उसी के अनुसार कार्य किया गया। वर्तमान में सुखाड़िया सर्किल पर यातायात को सुव्यवस्थित करने वाली ट्रेफिक लाइट लगी हुई है, जिस कारण से नागरिक आसानी से सर्किल से आवागमन कर रहे हैं तथा नियमों की भी पालना हो रही है।
सुखाड़िया सर्किल पर लगी रंग-बिरंगी लाइटें रात्रि के समय आने-जाने वालों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इससे पहले सुखाड़िया सर्किल का ऐसा रूप देखने में नहीं आया। रंग-बिरंगी रोशनी में सजी-धजी विभिन्न मुद्राओं वाली राजस्थानी कलाकृतियां भी आमजन का मन मोह रही हैं। शाम के समय निकलने वाले नागरिकों को सुखाड़िया सर्किल की सुन्दरता आनन्दमय वातावरण प्रदान कर रही है। सुखाड़िया सर्किल पर शान से लहरा रहा तिरंगा भी इसकी सुन्दरता में चार-चांद लगा रहा है।
Shri Ganga NagarNews
नई सज-धज के साथ आकर्षित कर रहा है गंगानगर का सुखाड़िया सर्किल
बदले रंग-रूप के साथ रात में रंगीन लाइटों में निखरा नजर आ रहा है सुखाड़िया सर्किल
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…