श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अन्तर्गत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स हेतु प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से करवाने और समान अवसर प्रदान करने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 सितम्बर 2025 है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री विरेन्द्र पाल ने बताया कि
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के संशोधित नवीनतम दिशा-निर्देशा एवं मानक संचालन प्रक्रिया के प्रावधानों के अनुसार पात्र आवेदक कोचिंग किये जाने हेतु अपने आवेदन एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सीएम अनुप्रति कोचिंग आइकन पर क्लिक कर सीएम अनुप्रति कोचिंग स्कीम का चयन कर ड्रॉप डाउन में से स्टूडेंट के विकल्प पर जाकर 14 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।