श्रीगंगानगर। जिले में 17 सितम्बर 2025 से शुरू हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार श्रीगंगानगर जिले में 17 सितंबर 2025 से ग्रामीण सेवा शिविर आरम्भ होंगे। इनमें विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी आमजन को अधिकतम राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 17 सितंबर से अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है। अभियान के प्रथम सप्ताह में शिविरों का आयोजन बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार (दिनांक 17,18, 19 एवं 20 सितंबर 2025) को किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रतिदिन प्रत्येक तहसील की 2 ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि शेष अभियान के दौरान अंतर्गत शिविर सप्ताह में गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को प्रतिदिन प्रत्येक तहसील की 2-2 ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे। अभियान की अवधि तब तक होगी, जब तक कि प्रत्येक पंचायत समिति की प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन ना हो जाए।
जिला कलक्टर ने बताया कि शिविरों में राजस्व, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, चिकित्सा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, वन, पशुपालन, कृषि, ऊर्जा, आयोजना, खाद्य, जनजातीय एवं क्षेत्रीय विकास एवं आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि 2 अक्टूबर से आयोजित होने वाले सहकार सदस्यता अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले शिविरों का आयोजन ग्रामीण सेवा शिविर के साथ ही किया जाये। गंभीरतापूर्वक समस्त कार्यों को सम्पादित करने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि विभागीय अधिकारी प्रतिदिन अभियान की समीक्षा करें।
इसी तरह 15 सितम्बर से शहर चलो अभियान तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि शहरी क्षेत्र में नगर परिषद और नगरपालिका द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार आवंटित कार्यों को पूर्ण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाई जाये। पट्टा वितरण, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट जैसे विभिन्न कार्य संवेदनशीलता के साथ सम्पादित करें।
जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं और श्वानों से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये विभागीय अधिकारी समुचित कार्यवाही करें। ग्रामीण सेवा शिविर और शहर चलो अभियान के लिये नोडल अधिकारी भी बनाये गये हैं। 2 अक्टूबर से आरम्भ हो रहे सहकार सदस्यता अभियान की भी समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर, श्रीमती स्वाति गुप्ता, श्री रविन्द्र कुमार यादव, श्री हरीराम चौहान, श्री विजय कुमार, श्रीमती कविता सिहाग, डॉ. अजय सिंघला, श्री धीरज चावला, डॉ. दीपक मोंगा, श्री गिरजेश कांत शर्मा, श्री सतीश शर्मा, श्री विरेन्द्र पाल सिंह, श्री संजय गर्ग, श्री दीपक कुक्कड़, श्री वी आई परिहार, श्री मनोज मोदी, श्री हरीश मित्तल सहित अन्य उपस्थित रहे।
Shri Ganga NagarNews
ग्रामीण सेवा शिविर में अधिकारी आमजन को अधिकतम राहत पहुंचाना करें सुनिश्चित
शिविर तैयारियों की समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने दिये निर्देश
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…