श्रीगंगानगर। प्रदेश के समस्त जिलों में 17 सितंबर से ग्रामीण सेवा शिविर तथा शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों की व्यस्तता को ध्यान रखते हुए जन अभियोग निराकरण विभाग ने 18 सितंबर (तृतीय गुरुवार) को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई को स्थगित करने के निर्देश दिए हैं।