श्रीगंगानगर। भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के दौरान 17 सितम्बर मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव से 1 अक्टूबर 2025 तक राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाना है।
 सहायक औषधि नियंत्रक श्री अशोक कुमार मित्तल ने बताया कि इसके तहत आमजन व संस्थाओं से आग्रह है कि उक्त अवधि के दौरान अधिक अधिक से रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया जावे व अपने परिवाद-मित्रों को रक्तदान हेतु ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करें। जिले के समस्त ब्डल सेन्टरों एवं रक्तदान कैम्प आयोजित करवाने वाली संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि रक्तदान शिविर हेतु 10 दिवस पूर्व आवेदन किया जाना आवश्यक है।
 उन्होंने बताया कि ब्लड सेन्टरों को 10 दिवस से कम अवधि में आवेदन किये जाने पर भी अनुमति इस कार्यालय से जारी कर दी जावेगी। उपरोक्त अभियान के दौरान 10 दिवस से पूर्व आवेदन की बाध्यता नही रहेगी।