श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगरपरिषद श्रीगंगानगर में 24 सितम्बर को वार्ड संख्या 33, 34, 35, 36, 37, 38, 39 व 40 के नागरिकों के लिये हनुमान मंदिर एल ब्लॉक श्रीगंगानगर में एवं 29 सितम्बर को वार्ड संख्या 41, 42, 43, 44, 45, 46, 47 व 48 के नागरिकों के लिये अग्रसेन धर्मशाला श्रीगंगानगर में शहरी सेवा शिविर आयोजित किया जायेगा।