श्रीगंगानगर। जिला स्तरीय नार्को कोर्डिनेशन सेन्टर एवं जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन ड्रॉपिंग द्वारा मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी की रोकथाम के लिये सख्त कार्यवाही की जाये।
बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि ड्रोन ड्रॉपिंग द्वारा मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी को संवेदनशीलता से लेते हुए निरन्तर निगरानी और प्रभावी रोकथाम के लिये समस्त एजेंसियां मिलकर कार्यवाही करें। सीमावर्ती क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण और अतिक्रमण का सर्वे करवाते हुए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाये तथा नये अवैध निर्माण व अतिक्रमण न हो, यह सुनिश्चित किया जाये। भारत माला सड़क मार्ग पर स्मार्ट चैक पोस्ट स्थापित करने, सीसीटीवी कैमरा, नम्बर प्लेट रीडर सिस्टम स्थापित करने के निर्देश दिये गये।
उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में नशा मुक्ति और अवैध मादक पदार्थों पर नियंत्रण हेतु मानस हेल्पलाइन नम्बर 1933 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त एजेंसियां और विभागीय अधिकारी आमजन को इस बारे में जागरूक करें। इसी के साथ नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत जारी विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने हेल्पलाइन नम्बर 9351504313 और 181 पर आने वाली समस्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये।
बैठक में जिले में संचालित मनोक्लिनीक और चिकित्सालय में भर्ती होने वाले नशा करने वालों के उपचार का रिकॉर्ड संधारित करने और उन्हें नशा छोड़ने के लिये प्रेरित करने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि मेडिकल संचालक किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित दवाई की ब्रिक्री डॉक्टर की पर्ची पर मोहर के बिना नहीं करें। इसके लिये औषधि नियंत्रक विभाग लगातार निगरानी रखे और कार्यवाही करें।
इस दौरान एएसपी श्री रघुवीर शर्मा ने नशा मुक्त अभियान के तहत जिला पुलिस द्वारा की जा रही गतिविधियों से अवगत करवाते हुए बताया कि विभिन्न कार्यवाहियों में पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ नशीले पदार्थ जब्त भी किये गये हैं। सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों से अवगत करवाया जबकि सीडीईओ श्री गिरजेश कांत शर्मा ने बताया कि नशा मुक्त अभियान के तहत जिले के समस्त विद्यालयों में विद्यार्थियों को नशा नहीं करने के लिये जागरूक करने के साथ-साथ नशा छुड़वाने के लिये भी प्रेरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर एडीएम सर्तकता श्रीमती रीना, गंगानगर एसडीएम श्री नयन गौतम, श्री अशोक मित्तल, श्री देवानंद सहित अन्य मौजूद रहे।
Shri Ganga NagarNews
सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन ड्रॉपिंग द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी पर हो सख्त कार्यवाही
नार्को कोर्डिनेशन सेन्टर एवं स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में जिला कलक्टर ने दिये निर्देश
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…