श्रीगंगानगर। राजस्थान इन्वेस्टमेंट प्रमोशन स्कीम 2019, 2022 व 2024 की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में रिप्स 2022 के 8 प्रकरण व 2024 के 5 प्रकरणों को समिति के समक्ष विभिन्न प्रकार के लाभ दिए जाने हेतु रखा गया। रिप्स योजना के अंतर्गत इन इकाइयों को मंडी फीस शुल्क छूट, विद्युत कर शुल्क छूट व स्टांप ड्यूटी शुल्क छूट इत्यादि लाभ दिए जाने हेतु अनुमोदन किया गया।
बैठक में एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री हरीश मित्तल, श्री वी आई परिहार, रीको आरएम श्री एमसी मीणा सहित अन्य मौजूद रहे।