741 नामांतकरण, 81 बंटवारा, 1151 परिवारों को स्वामित्व पट्टे मिले
श्रीगंगानगर। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार ग्रामीणों की समस्याओं का निदान गांव में ही हो, इस बात को लेकर सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर 2025 प्रारम्भ किये गये, इसी के फलस्वरूप श्रीगंगानगर जिले में 17 सितम्बर 2025 से प्रारम्भ हुए शिविरों में अब तक हजारों परिवारों को घर बैठे लाभ मिला है, वहीं पर ग्रामीणों की समस्याओं का निदान हुआ है।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा 741 नामांतकरण, 136 भू अभिलेख, 334 शुद्धि निस्तारण, 9 खातेदारी, 266 लम्बित फार्मर रजिस्ट्री, 81 सहमति बंटवारा, 1030 मूलनिवास, 1648 जाति प्रमाण पत्र व 32 कुर्रेजात रिपोर्ट तैयार कर लाभ दिया गया। ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग द्वारा 1151 परिवारों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत पट्टे दिये गये। 32 शौचालय स्वीकृत, 154 को विश्वकर्मा पेंशन योजना का लाभ दिया गया।
ग्रामीण सेवा शिविरों में 171 त्रुटिपूर्ण मीटर सुधार, 75 बिल सुधार, 18 नये विद्युत कनेक्शन, 4 ट्रांसफार्मर बदले, वहीं पर 107 स्थानों पर ढ़ीले तारों को ठीक किया गया। मातृ वंदना योजना में 223 महिलाओं का पंजीकरण तथा 945 महिलाओं की पोषण ट्रेकर के लिये ई-केवाईसी की गई। 660 का टीकाकरण, 5021 टीबी रोग स्क्रीनिंग, 85 को पोषण किट वितरित, 562 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच तथा 3321 महिलाओं की ब्रेस्ट सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग की गई।
शिविरों में 1248 पशुपालकों के पशुओं का मुख्यमंत्री मंगलापशु बीमा योजना का लाभ दिया, वहीं पर 4695 पशुओं को एफएमडी रोगप्रतिरोधक टीके लगाये गये। शिविरों में 3438 किसानों को मिनी बीज किट वितरित की गई। 625 किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिया गया। 224 परिवारों को एनएफएसए के तहत निस्तारण, 3112 की ई-केवाईसी, 1504 की आधार सीडिंग तथा 3203 परिवारों की एलपीजी आईडी मेप की गई।
शिविरों में 32 नागरिकों को अटल पेंशन स्वीकृत, 116 नागरिकों को प्रधानमंत्री जनधन योजना का लाभ, 231 को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा 331 को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिया गया। शिविरों में 425 परिवारों का पालनहार योजना में सत्यापन व पालनहार के 22 नये आवेदन लिये गये। कामगारों को 10 टूलकिट वितरित किये गये, वहीं पर वन विभाग द्वारा 58103 पौधे लगाये गये।
Shri Ganga NagarNews
ग्रामीण सेवा शिविर 2025
ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित शिविरों में हजारों परिवारों को घर बैठे मिला लाभ
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…