श्रीगंगानगर। राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अन्तर्गत विशेष रेलगाड़ी बीकानेर से हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या-वाराणसी-सूरतगढ़ वाया सूरतगढ़-हनुमानगढ़ ट्रेन 30 सितम्बर 2025 को दोपहर 12.35 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
देवस्थान विभाग के आयुक्त श्री कन्हैया लाल स्वामी ने बताया कि इस यात्रा गाड़ी में बीकानेर रेलवे स्टेशन से 314, सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन से 170 एवं हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन से 192 कुल 676 यात्री सवार होंगे। इन 676 यात्रियों को उक्त तीनों रेलवे स्टेशन पर पहुँचने हेतु सूचित किया जा रहा है ताकि समस्त प्रक्रिया समय पर पूर्ण कर सके। सहायक आयुक्त, बीकानेर के अधीन बीकानेर एवं चूरू जिले के यात्रियों को बीकानेर रेलवे स्टेशन पर प्रातः 7 बजे एवं सहायक आयुक्त हनुमानगढ़ डिवीजन के जिला श्रीगंगानगर के यात्रियों को सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रातः 10 बजे व हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर हनुमानगढ़ जिले के यात्रियों को प्रातः 10 बजे से रिपोर्ट करना है।
यात्रा में सभी यात्रियों की देख-रेख हेतु 1 ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में 2 सरकारी कर्मचारियों को अनुदेशक एवं चिकित्सा व्यवस्था हेतु एक डॉक्टर व 2 नर्सिंग अधिकारी भी रहेंगे, जो यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगें। उन्होंने बताया कि यात्री अपने साथ ऑनलाइन भरे गये आवेदन-पत्र की हार्ड कॉपी (मय प्रमाणित चिकित्सीय प्रमाण-पत्र), मूल जनआधार, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।
Shri Ganga NagarNews
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना
विशेष रेलगाड़ी बीकानेर से अयोध्या के लिये 30 सितम्बर को रवाना होगी
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…