श्रीगंगानगर। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार ग्रामीणों की समस्याओं का निदान गांव में ही हो, इस बात को लेकर सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर 2025 प्रारम्भ किये गये हैं।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि जिले के विभिन्न उपखण्ड क्षेत्रों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें 16 विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर रहकर आमजन की समस्याओं का निदान करेंगे। जिला कलक्टर ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्रामीण सेवा शिविर को गंभीरतापूर्वक लेकर अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन किया जाये।
शनिवार को इन गांवों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर
उपखण्ड गंगानगर में 27 सितम्बर को गांव संगतपुरा एवं दौलतपुरा में, उपखण्ड रायसिंहनगर में गांव 22 पीएस एवं फोजूवाला में, उपखण्ड पदमपुर के गांव 1पीएस एवं फकीरवाली में, उपखण्ड विजयनगर क्षेत्र के गांव मसानीवाला एवं मघेवाली ढ़ाणी में, उपखण्ड सूरतगढ़ क्षेत्र के गांव उदयपुर गोदारान एवं 1एलएम, उपखण्ड श्रीकरणपुर के गांव 25 एच एवं गुरूसर, उपखण्ड घडसाना के गांव 7 एमएलडी एवं 4 केपीडी, उपखण्ड सादुलशहर के गांव मोरजण्ड खारी एवं मम्मड़खेड़ा में शिविर आयोजित किये जायेंगे।

Source: