श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप साधुवाली स्थित गाजर मंडी का भूमि पूजन कार्यक्रम समारोहपूर्वक मंगलवार शाम को आयोजित हुआ। इस दौरान सादुलशहर विधायक श्री गुरवीर सिंह बराड़ ने वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच गाजर मंडी की भूमि का पूजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गाजर उत्पादक किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।
गाजर मंडी भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सादुलशहर विधायक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गाजर मंडी के रूप में किसानों को बड़ी सौगात दी है। बजट घोषणा के अनुरूप माननीय मुख्यमंत्री ने गाजर मंडी की स्थापना के लिए न केवल भूमि आवंटित की बल्कि निर्माण के लिए भी 20 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से कृषि विपणन बोर्ड द्वारा गाजर मंडी का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगामी सीजन तक गाजर मंडी अस्तित्व में आ जाएगी।
पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री गुरजंट सिंह बराड़ को याद करते हुए सादुलशहर विधायक ने कहा कि वे 2017 से गाजर मंडी के लिए प्रयासरत थे, लेकिन किन्हीं कारणों से ये प्रयास सिरे नहीं चढ़ पाए। माननीय मुख्यमंत्री ने गाजर मंडी की स्थापना को मंजूरी देकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। माननीय मुख्यमंत्री और राज्य सरकार को किसान हितैषी बताते हुए श्री बराड़ ने कहा कि उन्होंने पिछले दोनों बजट घोषणाओं में किसानों के लिए बहुत सौगातें दी हैं। नहरी पानी की उपलब्धता के साथ-साथ नहर सुदृढ़ीकरण के लिए भी करोड़ों रुपए का प्रावधान किया गया है।
गाजर मंडी के भूमि पूजन कार्यक्रम को ऐतिहासिक पल बताते हुए श्री बराड़ ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा फ़िरोजपुर फीडर निर्माण, गंग कैनाल, सैनिक स्कूल निर्माण सहित विभिन्न बजट घोषणाओं में गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों को 1000 करोड रुपए से अधिक की सौगात दी है।
कार्यक्रम में सादुलशहर विधायक को किसानों और ग्रामीणों द्वारा हल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री सूबेसिंह रावत, श्री रमजान अली चौपदार, श्री महेश पेड़ीवाल, श्री बलदेव सिंह बराड, श्री राजकुमार सोनी, श्री गुरबलपाल सिंह संधू, श्री सत्यप्रकाश खेमका, श्री भूपेंद्र आहूजा, श्री हाकम सिंह गिल, श्री रजत स्वामी, श्री राम बरावड, श्रीमती सरला बिश्नोई सहित अन्य मौजूद रहे।
Shri Ganga NagarNews
गाजर मंडी के रूप में माननीय मुख्यमंत्री ने किसानों को दी है महत्वपूर्ण सौगातः श्री गुरवीर सिंह बराड़
-साधुवाली गाजर मंडी का सादुलशहर विधायक ने किया भूमि पूजन
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…