श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुए, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों को राहत मिली। राहत मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया।
उपखण्ड अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 20 एलएम में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान ग्रामीणों को आवासीय पट्टों का लाभ दिया गया। शिविर में तहसीलदार दिव्या चावला, श्री मदनलाल सेवटा, सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी द्वारा स्वामित्व योजना के तहत 5 लाभार्थियों में आवासीय पट्टे वितरित किये। इसी दौरान राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, पशुपालन विभाग, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा पात्र आवेदकों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पॉलिसी वितरित की गई। शिविर में कुल 83 मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पॉलिसी वितरित की गई। योजना का लाभ मिलने पर ग्रामीणों द्वारा माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया।
Source: