श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं का समाधान हो रहा है। साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।
गंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 13 जी छोटी में गुरूवार को ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सुखमंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, रेशम सिंह, वकील सिंह पिसरान स्व. भाग सिंह, मनजीत कौर पुत्री स्व. भाग सिंह एवं बलराज सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी 11 जी छोटी तहसील व जिला श्रीगंगानगर ने उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया। परिवादियों ने बताय कि उनकी कृषि भूमि चक 11 जी छोटी के संयुक्त खाता 106/65 में मुरब्बा नंबर 28 किला नंबर 1 से 25 कुल रकबा 6.325 हेक्टेयर नहरी मय खाला दर्ज रिकॉर्ड है।
इन्होंने बताया कि पूर्व में न्यायालय सहायक कलक्टर (फास्ट ट्रैक कोर्ट) श्रीगंगानगर में प्रकरण संख्या 06/2020 सुखमंद्र सिंह बनाम ईश्वर सिंह आदि में विभाजन का प्रकरण विचाराधीन था। संयुक्त खाता के कुछ काश्तकारों द्वारा अपने हिस्से की भूमि विक्रय कर देने से काश्तकारों में परिवर्तन हो गया। अब हमने उक्त प्रकरण प्रत्याहृत कर लिया है। आपसी सहमति से काश्त की सुविधा हेतु खाता संख्या 106/65 मुरब्बा नंबर 28 किला नंबर 1 से 25 कुल 6.325 हेक्टेयर का विभाजन करवाना चाहते हैं। शिविर प्रभारी आदराम नायक नायब तहसीलदार मिर्जेवाला ने प्रार्थना पत्र पर पटवारी हलका से रिपोर्ट प्राप्त की गई। समस्त सह काश्तकारों के सहमति बयान दर्ज किए गए। शिविर में ही खाता विभाजन आदेश जारी कर पटवारी हलका को पालनार्थ भेजा और एक प्रति काश्तकारों को प्रदान की।
इसी प्रकार चक 13 जी के सह काश्तकारों बलराज सिंह पुत्र अजायब सिंह व जगसीर सिंह पुत्र जवंद सिंह, जलंधर सिंह पुत्र पाल सिंह, मुकंद सिंह, पाल सिंह, जवंद सिंह, हरजिंदर सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह ने अपनी कृषि भूमि मुरब्बा नंबर 44 व 45 में 6.124 हेक्टेयर नहरी मय गैर मुमकिन रकबा का आपसी सहमति से खाता विभाजन हेतु प्रार्थना पत्र दिया। काश्तकारों के सहमति बयान दर्ज किए। पटवारी हलका से रिपोर्ट प्राप्त की गई। शिविर में ही खाता विभाजन आदेश जारी किए। शिविर में खाता विभाजन आदेश जारी होने पर समस्त काश्तकारों ने अत्यंत खुशी जताई और माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं राजस्थान सरकार का धन्यवाद दिया।
Source: