श्रीगंगानगर। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार ग्रामीणों की समस्याओं का निदान गांव में ही हो, इस बात को लेकर सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर 2025 प्रारम्भ किये गये हैं।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि जिले के विभिन्न उपखण्ड क्षेत्रों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें 16 विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर रहकर आमजन की समस्याओं का निदान करेंगे। जिला कलक्टर ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्रामीण सेवा शिविर को गंभीरतापूर्वक लेकर अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन किया जाये।
गुरूवार को इन गांवों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर
उपखण्ड गंगानगर में 16 अक्टूबर को गांव 10 जेड एवं 18 जेड में, उपखण्ड रायसिंहनगर में गांव करड़वाली एवं मालसर में, उपखण्ड पदमपुर के गांव 6 आरबी एवं 39 आरबी में, उपखण्ड विजयनगर क्षेत्र के गांव 15 बीएलडी रत्नेवाला एवं 48 जीबीए में, उपखण्ड सूरतगढ़ क्षेत्र के गांव निरवाना एवं 13 एसडी, उपखण्ड अनूपगढ़ के गांव 9 एलएम-बी एवं 15 एलएम, उपखण्ड श्रीकरणपुर के गांव 52 जीजी एवं 48 जीजी श्रीनगर, उपखण्ड घडसाना के गांव 1 एमएलके-सी एवं 17 केएनडी, उपखण्ड सादुलशहर के गांव चक केरा एवं खाट सजवार में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
उपखण्ड गंगानगर में 17 अक्टूबर को गांव 3 सी छोटी एवं 9 जेड में, उपखण्ड रायसिंहनगर में गांव 16 पीएस एवं 10 टीके में, उपखण्ड पदमपुर के गांव राजपुरा एवं 4 जेजे में, उपखण्ड विजयनगर क्षेत्र के गांव 41 जीबी, 42 जीबी एवं 50 जीबी में, उपखण्ड सूरतगढ़ क्षेत्र के गांव घमण्डिया एवं सादकवाला, उपखण्ड अनूपगढ़ के गांव 59 जीबी (रामसिंहपुर) एवं 72 जीबी, उपखण्ड श्रीकरणपुर के गांव 25 एफ गुलाबेवाला एवं अरायण, उपखण्ड घडसाना के गांव 6 जेडडब्ल्यूएम एवं 8 पीएसडी-बी, उपखण्ड सादुलशहर के गांव लालगढ जाटान में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
Shri Ganga NagarNews
ग्रामीण सेवा शिविर 2025
16 एवं 17 अक्टूबर को जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…