श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर में विशेष नशा मुक्ति जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ के अवसर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता माय गव प्लेटफार्म पर निबंध प्रतियोगिता माय गव इन्नोवेट प्लेटफार्म पर हो रही है। नशा अब केवल किसी एक वर्ग या व्यक्ति की समस्या नहीं बल्कि इसे खत्म करना पूरे समाज की जिम्मेदारी बन चुका है।यह केवल शरीर को नहीं, बल्कि परिवार, संस्कार और सपनों को भी निगल रहा है।
कार्यक्रम में यह आह्वान किया गया कि इस बार की दिवाली नशा मुक्त जीवन के नाम समर्पित हो जिस तरह हम घरों में दीये जलाते हैं, वैसे ही इस बार अपने मन और समाज में जागरूकता का दिया जलाएँ। अगर आप अपने घर को बचाना चाहते हैं, तो सिर्फ अपने परिवार नहीं, उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम चारों दिशाओं में अपने पड़ोसियों को भी नशे से बचाना होगा तभी सच्चे अर्थों में आपका घर सुरक्षित रहेगा। इस अवसर पर नशा मुक्ति जीवन सुरक्षा कवच भी वितरित किए गए। इस अवसर पर नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई।
Source: