दीपावली पर्व पर भारत में निर्मित उत्पादों का क्रय करेः श्री निहालचंद
श्रीगंगानगर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री निहालचंद ने दीपावली के पावन पर्व पर समस्त नागरिकों, व्यापारियों, किसानों, युवाओं, छात्र-छात्राओं, श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह पर्व सभी के जीवन में नई खुशहाली लेकर आये। उन्नति और तरक्की के इस पावन पर्व पर सौहार्द व सद्भावना की कामना करते हुए राष्ट्र विकास की मंगलकामना की गई है। उन्होंने आह््वान किया है कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुसार लोकल फॉर वोकल के अनुरूप स्थानीय उत्पादों का दीपावली पर क्रय कर छोटे-छोटे उद्यमियों व शिल्पकारों के घरों को रोशन करें।
Source: