श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल से जिले में आयोजित ग्राम उत्थान शिविरों से ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं। जिले के गिरदावर सर्किल में 23 जनवरी से ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन जारी है। इन शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सहित संबंधित विभागों की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभान्वित किया जा रहा है।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू के निर्देशन में शिविर सफलतापूर्वक संचालित किये जा रहे हैं। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक श्री सुरजीत कुमार के अनुसार अभी तक जिले में आयोजित शिविरों में 1386 किसानों को कृषि विभाग की तारबंदी के आवेदनों के वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। इसी तरह 2532 किसानों को डिग्गी के आवेदनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी, 423 को पाईप लाईन, 9270 को फसल बीमा योजना, 110 को बैलों से खेती योजना अंतर्गत प्रोत्साहन राशि के आवेदनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी, 11015 को समर्थन मूल्य की जानकारी, 11912 को कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही 17362 किसानों में मिनी किट वितरण का सत्यापन और 8715 में बीज वितरण का सत्यापन किया गया। शिविर में अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ 4302 सॉयल हैल्थ कार्ड का वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि उद्यानिकी विभाग द्वारा फव्वारा, ड्रिप, प्लास्टिक मल्च इत्यादि योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विपणन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना की जानकारी दी गई। सहकारिता विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि, गैर कृषि 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान योजना, नए कस्टम हायरिंग सैटर के आवेदन तैयार करवाने की जानकारी दी गई। पशुपालन विभाग द्वारा 21247 पशुओं को प्राथमिक चिकित्सा करते हुए कृमिनाशक औषधि पिलाई। उन्होंने बताया कि फीवर रोग टीकाकरण, 88 पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान व 929 फर्टीलिटी किट का भी वितरण किया गया। गौशाला विकास योजना की जानकारी दी गई।
मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का प्रचार-प्रसार किया गया। ऊर्जा विभाग द्वारा पीएम सूर्यघर योजनान्तर्गत पंजीकरण व इसके साथ-साथ राजस्व विभाग ने 131 फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण किया गया। ऊर्जा विभाग द्वारा पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत 1070 पंजीकरण, 18995 किसानों को वीबी-जीरामजी की जानकारी, 2878 में स्वामित्व कार्ड वितरण, नहरों व खालों की मरम्मत की आवश्यकताओं के 139 प्रकरणों का चिन्हिकरण, युवा स्वरोजगार योजना हेतु 133 आवेदन तैयार करवाये गये।
Shri Ganga NagarNews
मुख्यमंत्री की पहल से ग्राम उत्थान शिविरों में ग्रामीण लाभान्वित
श्रीगंगानगर में ग्राम उत्थान शिविरों में हो रहे हैं आमजन के काम
Related stories
IIM Udaipur hosts BCI Yuva Investor Connect 2026; Geetanjali Group CFO CA Roshan Jain serves on jury
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at the Indian Institute of Management (IIM) Udaipur to…
‘Diver Victory’ Presentation Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Fair
Udaipur, September 27: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, f…
GMCH Spreads the Message of a Healthy Heart Among Senior Citizens on World Heart Day
Udaipur: Geetanjali Hospital, Udaipur, in association with Maharana Pratap Senior Citizens Institute, organis…
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…