श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने गुरुवार को शहर में चल रहे जल प्रबंधन, सीवरेज, नाला निर्माण तथा अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी ग्रीष्मकाल के मद्देनजर पेयजल परियोजनाओं का समय रहते कार्य पूर्ण किया जाये। जिला कलक्टर ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
जिला कलक्टर ने नाथांवाला स्थित पेयजल परियोजना का निरीक्षण कर पेयजल भंडारण, जल शोधन प्रक्रिया और आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। विभाग के अधिकारियों ने शोधन संयंत्र की क्षमता तथा जल आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी दी। रॉ वाटर जल और शोधित जल की गुणवत्ता की तुलना करने पर जिला कलक्टर ने शोधित जल की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया तथा संयंत्र परिसर में स्वच्छता व रख-रखाव व्यवस्था को ओर बेहतर करने के निर्देश दिए। इस दौरान संयंत्र परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
इसके बाद जिला कलक्टर ने सूरतगढ़ बाईपास स्थित वाटर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीवरेज जल निकासी, फिल्ट्रेशन प्रक्रिया, कार्य आवंटन, टेंडर प्रक्रिया और भविष्य में ट्रीटेड पानी के उपयोग की योजना पर विस्तार से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने किसान चौक पर निर्माणाधीन नाले की कनेक्टिविटी का जायजा लिया। इसके पश्चात गौतमबुद्ध नगर के पीछे स्थित लव कुश वाटिका पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति देखी तथा पार्क के सौन्दर्यकरण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने पदमपुर रोड पर सीवरेज ट्रीटमेंट नाला निर्माण कार्य तथा जस्सा सिंह मार्ग पर चल रहे नाला निर्माण की स्थिति का भी निरीक्षण कर कार्यों में गुणवत्ता और निर्माण की गति बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने यूआईटी कार्यालय का दौरा कर नागरिक सेवा केंद्र में आमजन को दी जा रही सेवाओं और आवेदनों के निस्तारण में लगने वाले समय की समीक्षा की। साथ ही लेखा कक्ष के कार्यों की जानकारी ली और नियोजन कक्ष में पट्टा वितरण से संबंधित रजिस्टर का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर एसडीएम गंगानगर श्री नयन गौतम, यूआईटी सचिव श्री अशोक असीजा, नगरपरिषद आयुक्त श्री रविन्द्र कुमार यादव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री विजय कुमार शर्मा, श्री सुरेन्द्र पूनिया, अधिशासी अभियंता श्री मोहनलाल अरोड़ा, अधिशासी अभियंता (शहर) श्री मोनिंदरजीत सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Shri Ganga NagarNews
जिला कलक्टर ने शहर का दौरा कर विकास कार्यों का किया निरीक्षण
संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Related stories
IIM Udaipur hosts BCI Yuva Investor Connect 2026; Geetanjali Group CFO CA Roshan Jain serves on jury
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at the Indian Institute of Management (IIM) Udaipur to…
‘Diver Victory’ Presentation Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Fair
Udaipur, September 27: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, f…
GMCH Spreads the Message of a Healthy Heart Among Senior Citizens on World Heart Day
Udaipur: Geetanjali Hospital, Udaipur, in association with Maharana Pratap Senior Citizens Institute, organis…
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…