श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर के निर्देश पर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश) द्वारा एस.डी. बिहाणी फार्मेसी कॉलेज, श्रीगंगानगर में नालसा स्कीम जैसे एसिड अटैक व पीड़ित प्रतिकर के बारे में प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान श्री रवि प्रकाश सुथार (एडीजे) ने फार्मेसी कॉलेज के छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते ड्रग एण्ड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के बारे में विस्तार से बताया गया। इसी के साथ ही एडीजे द्वारा नालसा व रालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे पीड़ित प्रतिकर स्कीम, एसिड अटैक आदि पर मिलने वाली क्षतिपूर्ति राशि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
शिविर के दौरान बताया कि आज के दौर में इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ-साथ साईबर अपराधों में भी वृद्धि हुई है। एडीजे श्री सुथार ने उपस्थित नर्सिंक छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे ऑनलाईन लेनदेन के वक्त मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें एवं किसी से भी अपना ओटीपी साझा न करने तथा सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई तथा छात्र/छात्राओं को नशे से दूर रहने व पालना गृह के बारे में बताया गया।
इसके पश्चात् जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीगंगानगर के एल.ए.डी.सी. के चीफ अधिवक्ता श्री रोहताश यादव द्वारा छात्र-छात्राओं को निःशुल्क विधिक सहायता व एल.ए.डी.सी.एस. की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। बालिकाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वास्थ्य की ओर पूरा ध्यान देने पर जोर दिया। लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल श्री अमनदीप चलाना द्वारा नालसा हेल्पलाईन नं. 15100 एवं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया गया। एस.डी. बिहाणी फार्मेसी कॉलेज के प्रिंसिपल श्री संजीव ठक्कर द्वारा न्यायाधीश श्री सुथार का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Shri Ganga NagarNews
एसिड अटैक व पीड़ित प्रतिकर स्कीम के बारे में फार्मेसी कॉलेज में किया जागरूक
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…