श्रीगंगानगर। राजस्थान खेत व ग्रामीण मजदूर यूनियन की बीकानेर जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को बीकानेर में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष कॉमरेड दुर्गा स्वामी, प्रदेश महासचिव कॉमरेड रामशरण बगड़िया सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में खेत एवं ग्रामीण मजदूरों को संगठित करने की दिशा में ठोस फैसले लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से यह आह्वान किया गया कि खेत मजदूर यूनियन पूरे जिले के गांवों में अधिक से अधिक संख्या में वार्ड इकाइयों का गठन करे। साथ ही महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में तहसील कमेटी के इंचार्जों की भी नियुक्ति की गई। इनमें नोखा तहसील इंचार्ज कॉमरेड बजरंग छिपा, कोलायत तहसील इंचार्ज सुनील नायक, श्रीडूंगरगढ़ तहसील इंचार्ज शीशपाल नायक, बीकानेर सदर तहसील इंचार्ज महेंद्र बारूपाल, लूणकरनसर तहसील इंचार्ज हनुमान लखूसर और बीकानेर शहर इंचार्ज शेखर नवल को जिम्मेदारी सौंपी गई।छतरगढ़ क्षेत्र के इंचार्ज के रूप में ओमप्रकाश मेहरड़ा को भी जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा बैठक में बीकानेर जिले की खेत व ग्रामीण मजदूर यूनियन की सोशल मीडिया कमेटी का गठन किया गया। इसमें जिला संयोजक के रूप में महेंद्र बारूपाल तथा सह-संयोजक के रूप में शिवलाल जाट और शेखर नवल को नियुक्त किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष कॉमरेड दुर्गा स्वामी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में खेत मजदूरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पूरी कृषि व्यवस्था खेत मजदूरों पर टिकी हुई है, लेकिन सरकार अभी तक उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस नीति नहीं बना रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मजदूरों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर संघर्ष करना होगा।
प्रदेश महासचिव कॉमरेड रामशरण बगड़िया ने अपने संबोधन में खेत मजदूरों से अपील की कि वे संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए सतर्क रहें और यूनियन की वार्ड इकाइयों को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में जिलाध्यक्ष शीशपाल नायक, जिला सचिव बजरंग छिपा, हनुमान लखूसर, सुनील सरपंच, शेखर नवल, महेंद्र बारूपाल, ओमप्रकाश मेहरड़ा, शिवलाल जाट सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी ने एकमत होकर खेत मजदूरों के संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
Shri Ganga NagarNews
खेत मजदूर यूनियन की बैठक, ग्रामीण वार्ड इकाइयों के गठन और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…