श्रीगंगानगर। राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों की कड़ी में एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रदर्शनी का शुभारम्भ रविवार को सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में किया गया। श्रीगंगानगर विधायक श्री जयदीप बिहाणी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। जिला प्रशासन और जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की ओर से प्रदर्शनी 15 से 19 मार्च 2026 तक आमजन के अवलोकनार्थ रहेगी।
प्रदर्शनी का विधायक श्री जयदीप बिहाणी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गिरधर बेनीवाल, श्रीमती प्रियंका बैलान, श्री आशुतोष गुप्ता, श्री रतनलाल गणेशगढ़िया, श्री प्रदीप धेरड़, श्री राजकुमार सोनी, श्री अनवर खान द्वारा अवलोकन किया गया। अतिथियों द्वारा ओडीओपी स्टाॅलों का अवलोकन कर प्रदर्शित उत्पादों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली गई। विधायक श्री बिहाणी ने आयोजित प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए राजस्थान सरकार सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदर्शनी में जहां एक ओर पंच गौरव के माध्यम से राजस्थानी प्राकृतिक विरासत को दिखाया गया है, वहीं इनके संरक्षण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यांे को सारगर्भित रूप से प्रदर्शित किया गया है।
इस अवसर पर यूआईटी सचिव श्री अशोक असीजा, सीडीईओ श्री अरविन्दर सिंह, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. अरविन्द मित्तल, रीको आरएम श्री एम.सी. मीना, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री विजय कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री मुकेश जांगडा, राज्य कर के सहायक आयुक्त श्री सन्नीप्रताप त्रिपाठी, आरएसएलडीसी जिला समन्वयक श्री सुरेन्द्र कुमार, आरएमजीबी प्रतिनिधि श्री अश्विनी, वन विभाग आर.ओ. श्री संतोष यादव, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक श्री हरीश मित्तल, उद्योगपति श्री गौरव गुप्ता, श्री आदित्य चितलांगिया, श्री ज्योति कांडा, टांटिया ग्रुप से श्री राजकुमार जैन व डाॅ. कृष्णकुमार आशु, स्काउट गाइड एवं विद्यार्थियों सहित अन्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में राजीविका, उद्यान, वन, पर्यटन, खेल विभाग और सरसों तेल इकाइयों द्वारा जिले के ओडीओपी उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है। पीएनबी एवं आरएमजीबी बैंकों द्वारा भी स्टाॅल प्रदर्शित की गई है।
Shri Ganga NagarNews
राजस्थान दिवसः विधायक श्री बिहाणी ने किया ओडीओपी प्रदर्शनी का शुभारंभ
-प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…