श्रीगंगानगर।पिछले एक दशक से अधिक समय से श्रीगंगानगर में गीत-संगीत की प्रतिभाओं को उभारने और प्रोत्साहित करने में निरंतर सक्रिय आरडी बर्मन फैंस क्लब अब एक ऐतिहासिक बॉलीवुड सिंगिंग नाइट्स कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इस भव्य आयोजन में मुंबई, चंडीगढ़ सहित विभिन्न शहरों से आमंत्रित नामी गायक-गायिकाएं अपनी मधुर प्रस्तुतियां देंगी, जो शहर के संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार शाम साबित होगी। इस संबंध में रविवार शाम सुखड़ियानगर मार्ग पर स्थित एक होटल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधायक जयदीप बिहानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान, आगामी 22 मार्च को शाम 5:00 बजे हनुमानगढ़ मार्ग पर स्थित ब्लूमिंग डेल्स इंटरनेशनल स्कूल (बीडीआईएस) में होने वाले इस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। विमोचन समारोह में संस्था के प्रमुख पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। इनमें संस्था के अध्यक्ष विनोद गोयल (एडवोकेट), संस्थापक संयोजक शैलेंद्रसिंह चौहान शैली, सचिव डॉ. कुसुम जैन, संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती मंजू पांडे, उद्योगपति राजेश जैन, बीडीआईएस के डायरेक्टर अजय गुप्ता,नितिन अग्रवाल और संजय गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी नरेंद्र चांगिया, इंजीनियर बंशीधर जिंदल,, कोषाध्यक्ष ललित डोडा, पूर्व अध्यक्ष संजीव लोहिया, श्यामसुंदर गोस्वामी, उपाध्यक्ष प्रेम चुघ, सहसचिव नंदन गुप्ता,पवन जिंदल,डॉ. शैलेश गोयल, डॉ. सरिता उपनेजा, जगीरचंद फरमा,विमल बिहाणी,गोपाल मित्तल, अमित नागपाल, विनोद सेठी, भूपेंद्र बजाज सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
संस्थापक संयोजक शैलेंद्रसिंह चौहान ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यह श्रीगंगानगर के इतिहास में पहला ऐसा बड़ा संगीत आयोजन होगा, जिसमें 20 म्यूजिशियन के साथ गायक-कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम विशेष रूप से मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन के साथ शुरू से अंत तक म्यूजिक अरेंजर और कंपोजर के रूप में जुड़े रहे इंटरनेशनल सैक्सोफोन प्लेयर मनोहरी सिंह को समर्पित होगा। चौहान ने जोर देकर कहा कि यह आयोजन न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा, बल्कि बॉलीवुड की धुनों से शहर को सराबोर करेगा।
संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद गोयल ने कहा कि कार्यक्रम को इस प्रकार व्यवस्थित किया गया है कि दर्शकों को न केवल आनंद आएगा, बल्कि यह उनके दिल और दिमाग पर अमिट छाप छोड़ेगा। उन्होंने बताया कि आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है, जो व्यवस्था, प्रचार-प्रसार और अतिथि प्रबंधन जैसे कार्यों को संभालेंगी। बैठक में उपस्थित अमरसिंह आहुजा, अश्विनी बिहानी, विनोद बिहानी और एमपी सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जो कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। बैठक में नए बने सदस्यों सुनील मुंजाल और प्रवीण गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
बैठक में जयकुमार जसूजा, प्रकाश जलंधरा, डॉ. ओपी वैश्य, सहित अन्य प्रमुख व्यक्तित्व भी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि विधायक जयदीप बिहानी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं और अपनी ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 श्रीगंगानगर की स्थापना का शताब्दी वर्ष होगा, जिसके उपलक्ष्य में कई बड़े आयोजन की योजना बनाई जा रही है। इनमें गीत-संगीत का एक विशाल कार्यक्रम भी शामिल होगा, जिसमें बॉलीवुड के प्रख्यात गायक-कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। बिहानी ने आरडी बर्मन फैंस क्लब से अपील की कि वे शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभालें, क्योंकि संस्था द्वारा आयोजित हर कार्यक्रम उच्च स्तर का होता है और उन्हें पूरा विश्वास है कि यह आयोजन भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। बॉलीवुड सिंगिंग नाइट का आयोजन श्रीगंगानगर के सांस्कृतिक परिदृश्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जो स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक होगा। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क होगा और सभी संगीत प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है।
Shri Ganga NagarNews
श्रीगंगानगर में आरडी बर्मन फैंस क्लब की ओर से ऐतिहासिक बॉलीवुड सिंगिंग नाइट्स का आयोजन
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…