श्रीगंगानगर। नगर विकास न्यास के सचिव अशोककुमार असीजा ने मास्टर प्लान संघर्ष समिति के ज्ञापन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रिद्धि सिद्धि आशियाना कॉलोनी में कॉलोनाइजर द्वारा किए गए अतिक्रमण की जांच के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। सचिव ने साफ कहा है कि कॉलोनी का लेआउट प्लान मास्टर प्लान के अनुसार पूरी तरह लागू किया जाए और जांच में अवैध निर्माण या अतिक्रमण पाए जाने पर इस कॉलोनी में आगे कोई पट्टा जारी न किया जाए। ये निर्देश तहसीलदार और सहायक नगर नियोजक(एटीपी) को दिए गए हैं।
मास्टर प्लान संघर्ष समिति के सचिव रामफल बिश्नोई ने बताया कि 10 मार्च को समिति ने न्यास कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा था, जिसमें गुड शेफर्ड पब्लिक स्कूल मार्ग यानी वेदप्रकाश जोशी मार्ग पर स्थित रिद्धि सिद्धि आशियाना कॉलोनी में मास्टर प्लान की 60 फुट चौड़ी सड़कों पर कॉलोनाइजर द्वारा किए गए कब्जों को तुरंत हटाने की मांग की गई थी।
समिति के अनुसार चक 4-ई छोटी के मुरब्बा नंबर 38, 37 और 36 से होते हुए कर्नल चीमा मार्ग तक पूर्व-पश्चिम दिशा में 60 फुट चौड़ी मास्टर प्लान सड़क प्रस्तावित है। इसी तरह उत्तर-दक्षिण दिशा में मुरब्बा 38 और 37 के बीच भी मास्टर प्लान रोड है। कॉलोनाइजर ने इन सड़कों पर पार्क बना दिया जिससे रोड पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। उत्तर-दक्षिण वाली सड़क पर अभी तक लाल निशान भी नहीं लगाए गए हैं। कॉलोनी के मुख्य द्वार पर गेट लगाकर आम रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया गया है जिससे स्थानीय लोगों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
रामफल बिश्नोई ने कहा कि यदि इन अतिक्रमणों को नहीं हटाया गया और सही निशानदेही नहीं की गई तो भविष्य में सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों में गंभीर बाधाएं आएंगी। समिति ने सचिव के निर्देशों का स्वागत किया है लेकिन ठोस और त्वरित कार्रवाई की मांग की है ताकि मास्टर प्लान का उल्लंघन रोका जा सके और शहर का योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित हो।
Shri Ganga NagarNews
नगर विकास न्यास ने जांच कमेटी गठित की और पट्टे जारी करने पर लगाई रोक
रिद्धि सिद्धि आशियाना कॉलोनी में मास्टर प्लान की 60 फुट सड़कों पर कॉलोनाइजर का अतिक्रमण
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…