श्रीगंगानगर। जिला परियोजना समन्वयक समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।
जिला कलक्टर ने समस्त नगरपालिकाओं के ईओ को पौधारोपण कार्य कराने के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित सार- संभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के चैक-चैराहों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता से करवाने के लिए कहा। मानसून को देखते हुए नालों की साफ-सफाई करवाना सुनिश्चित करने, प्लास्टिक जब्ती की कार्रवाई नियमित रूप से करने तथा समस्त राजकाज कार्य ई-फाइल के माध्यम से करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए विशेष ध्यान देने पर बल दिया।
बैठक में मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत अंतरिम वार्षिक कार्य योजना के अनुमोदन तथा अनुमोदित कार्य योजना के तहत नवीन कार्य प्रारंभ करने के प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रगतिरत कार्यों की निकायवार समीक्षा की गई तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अंतरिम वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन किया गया। विभागीय निर्देशों के अनुसार योजना की मार्गदर्शिका के तहत 1 अप्रैल से नवीन कार्य प्रारंभ करवाए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया।
इसके अतिरिक्त निकायों में विगत वित्तीय वर्षों के अप्रारंभ कार्यों को निरस्त करने हेतु अनुमोदन पर भी चर्चा की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को योजनांतर्गत कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान 23 मार्च से प्रारंभ होकर 15 मई तक संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत वार्ड सभाओं के माध्यम से शहरों के विकास का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को वार्ड स्तर पर बैठकें आयोजित कर आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने तथा समयबद्ध रूप से कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन श्री सुभाष कुमार, एसीएम श्रीमती स्वाति गुप्ता, श्री मंगत सेतिया, सुश्री ईशिका सहित सभी नगरपालिकाओं के ईओ उपस्थित रहे।
Shri Ganga NagarNews
जिला परियोजना समन्वयक समिति की बैठक आयोजित
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…