श्रीगंगानगर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 24 मार्च 2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू द्वारा किया गया। इससे पूर्व नगरीय निकायों के आम चुनाव 2026 की निर्वाचक नामावलियों के प्रकाशन हेतु राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मतदाता सूची (हार्ड व सॉफ्ट) प्रतिनिधियों को सौंपी गई।
बैठक में बताया गया कि नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत जिले की श्रीगंगानगर नगरपरिषद, पदमपुर, अनूपगढ़ और घडसाना नगरपालिका के लिये मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 24 मार्च को किया गया है। 25 मार्च 2026 को निर्वाचन नामावलियों का वार्डों एवं मतदान केन्द्रों पर पठन के बाद 7 अप्रैल 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे। 29 मार्च और 5 अप्रैल 2026 को विशेष अभियान रहेगा। 15 अप्रैल को दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा। इसके पश्चात 20 अप्रैल को पूरक सूचियों की तैयारी के बाद 22 अप्रैल 2026 को निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।
बैठक में बताया गया कि श्रीगंगानगर नगरपरिषद की मतदाता सूची के अनुसार 103276 पुरूष मतदाता, 97012 महिला मतदाता, 13 ट्रांसजेण्डर सहित कुल 200301 मतदाता हैं। इसी तरह पदमपुर नगरपालिका की मतदाता सूची के अनुसार 7948 पुरूष मतदाता, 7310 महिला मतदाता, 1 ट्रांसजेण्डर सहित कुल 15259 मतदाता हैं। अनूपगढ़ नगरपालिका की मतदाता सूची के अनुसार 12290 पुरूष मतदाता, 11524 महिला मतदाता, 2 ट्रांसजेण्डर सहित कुल 23816 मतदाता हैं। घडसाना नगरपालिका की मतदाता सूची के अनुसार 9747 पुरूष मतदाता, 9042 महिला मतदाता, 3 ट्रांसजेण्डर सहित कुल 18792 मतदाता हैं।
प्रारूप प्रकाशन के पश्चात जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 से 18 वर्ष हो गई है, उनके दावे/आपत्ति चरण में नाम जोड़े जायेंगे। प्रारूप प्रकाशन में वंचित रहे मतदाता उक्त चरण में दावा कर सकते हैं। प्रारूप 3 में नाम जोड़ने, प्रारूप 5 में आक्षेप हेतु एवं प्रारूप 6 में शुद्धि हेतु दावे एवं आपत्ति स्वीकार किये जायेंगे।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुभाष कुमार, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी श्रीगंगानगर श्री नयन गौतम, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री भीमराज डाबी, श्री राकेश शर्मा, बहुजन समाज पार्टी से श्री भजन सिंह घारू, भारतीय जनता पार्टी से श्री प्रदीप धेरड़, आम आदमी पार्टी से श्री कुलविन्दर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
Shri Ganga NagarNews
मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन, 7 अप्रैल तक कर सकेंगे दावे एवं आपत्तियां
जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…