श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हरियालो राजस्थान एवं जिला स्तरीय पर्यावरण समिति से संबंधित बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, प्लास्टिक उन्मूलन तथा प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला कलक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि ‘मिशन हरियालो राजस्थान‘ के तहत वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना तैयार कर व्यापक स्तर पर पौधारोपण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिले में चिन्हित नमूना क्षेत्रों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।
डॉ. यादव ने कहा कि पर्यावरण संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें तथा सरकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को भी इस अभियान से जोड़ा जाए। उन्होंने पौधारोपण के बाद उनकी देखरेख एवं संरक्षण पर विशेष ध्यान देने, वन एवं पर्यावरण से जुड़े प्रकरणों के त्वरित निस्तारण तथा जनजागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने आईटी टीम को निर्देशित किया कि पर्यावरण संबंधी पोर्टल एवं ऑनलाइन रिपोर्टिंग के प्रभावी संचालन के लिए सभी विभागों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे सूचनाओं का समय पर संकलन एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके। बैठक में मिशन हरियालो राजस्थान की कार्ययोजना, गजट नोटिफिकेशन, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, पर्यावरण संबंधी समस्याओं का निराकरण एवं आवश्यक कार्यवाही, आरा मशीन व वन अपराध से संबंधित प्रकरणों पर चर्चा की गई।
उपवन संरक्षक श्री राकेश दुलार ने बताया कि सभी विभागों को पौधारोपण का लक्ष्य दे दिये जायेंगे। सभी विभाग इससे संबंधित फेंसिंग, गड्ढे इत्यादि तैयारियां पूर्व में ही करवा लेवें। उन्होंने बताया कि श्रीगंगानगर जिले में 21 नर्सरियों में 14 लाख पौधे तैयार किये जा रहे हैं, संबंधित विभाग अपने नजदीक नर्सरी पर डिमांड दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त पौधों की जिओ टेंगिंग करना भी अनिवार्य होगा।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। जिला कलक्टर ने सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा में कार्ययोजना के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती अतिदि यादव, श्री हरीश मित्तल, श्री ऋषभ जैन, श्री धीरज चावला, डॉ. अजय सिंगला, श्री महावीर प्रसाद, श्री दीपक कुक्कड़, श्री सुखपाल सिंह, सुश्री इशिका, श्रीमती प्रीति गर्ग, श्री सुरेन्द्र बिश्नोई, श्री अरविन्द्र, श्री सुरजीत कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
Shri Ganga NagarNews
हरियालो राजस्थान एवं जिला स्तरीय पर्यावरण समिति की हुई बैठक
जिला कलक्टर ने बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…