श्रीगंगानगर । श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय के समीप चक 9-जैड में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन तथा सीटू के कार्यकर्ताओं ने आज प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा के तहत गांवों में काम प्रारंभ करने, बकाया मजदूरी का तत्काल भुगतान, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत घटाने व उपलब्धता आसान बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फैल रही नशाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण यूनियन की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा स्वामी, सीटू प्रधान कामरेड मोहनलाल, कॉमरेड नरेश शर्मा, कॉमरेड गणपत सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे नए विकसित भारत-रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन यानी वीबी-ग्राम जी मिशन का पुरजोर विरोध किया और कहा कि यह योजना मनरेगा की मूल भावना के खिलाफ है। वक्ताओं ने ने राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून को मजबूत रखते हुए गांवों में पर्याप्त काम उपलब्ध कराने की मांग की।सभा को सीटू के जिलाध्यक्ष कॉमरेड मोहनलाल, कॉमरेड गोमती शाक्य और कॉमरेड सुच्चा सिंह ने भी संबोधित किया।
श्रीमती दुर्गा स्वामी ने बताया कि कई गांवों में एक वर्ष से अधिक समय से मनरेगा के काम बंद पड़े हैं, जिससे मजदूर परिवारों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की बकाया मजदूरी का तुरंत भुगतान किया जाए और गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा के तहत गांवों में तत्काल काम शुरू करने और 100 दिनों का रोजगार गारंटी सुनिश्चित करने, लंबित मजदूरी भुगतान का शीघ्र निपटारा, वीबी-ग्राम जी मिशन का विरोध और पुराने राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून को मजबूत रखने, ग्रामीण इलाकों में नशाखोरी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत कम करने और आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा गांवों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
Shri Ganga NagarNews
मनरेगा मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन: वीबी-ग्राम जी मिशन का विरोध, काम शुरू करने व बकाया भुगतान की मांग
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…