श्रीगंगानगर,  लॉयंस क्लब इंटरनेशनल की एस.डी. कालेज ऑडिटोरियम में रविवार को रीजन कॉन्फ्रेंस ‘अंश 2026’ में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लायन विमल बिहानी को रीजन के सर्वोच्च सम्मान “लायन ऑफ द ईयर 2026” से सम्मानित किया गया। प्रांतपाल लायन सुधीर वाजपेयी, भावी प्रांतपाल  आशुतोष वशिष्ठ, पूर्व प्रांतपाल नितिन मांगलिक, जम्मू से आए राजकुमार गोयल एवं रीजन चेयरमैन शैलेंद्र साहू ने उन्हें यह  सम्मान प्रदान किया। लायन सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया।

कांफ्रेंस के दौरान विमल बिहानी को अन्य कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। वे पिछले लगभग 35 वर्षों से लायनिज़्म के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।विभिन्न सेवा कार्यों, धार्मिक आयोजनों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में वे अग्रणी रहते हैं।

Source: