27 अप्रैल तक कर सकेंगे दावे एवं आपत्तियां
जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित
श्रीगंगानगर। राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 13 अप्रैल 2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव द्वारा किया गया। जिले की सात नगरपालिकाओं के आम चुनाव 2026 की निर्वाचक नामावलियों के प्रकाशन हेतु राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. अमित यादव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मतदाता सूची प्रतिनिधियों को सौंपी गई।
बैठक में बताया गया कि नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत जिले की सात नगरपालिकाओं यथा रायसिंहनगर, गजसिंहपुर, केसरीसिंहपुर, सादुलशहर, श्रीकरणपुर, सूरतगढ़, श्रीविजयनगर के लिये मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 13 अप्रैल को किया गया है। 14 अप्रैल 2026 को निर्वाचन नामावलियों का वार्डों एवं मतदान केन्द्रों पर पठन के बाद 27 अप्रैल 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे। 19 व 26 अप्रैल 2026 को विशेष अभियान रहेगा। 3 मई 2026 को दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा। इसके पश्चात 6 मई को पूरक सूचियों की तैयारी के बाद 8 मई 2026 को निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।
बैठक में बताया गया कि गजसिंहपुर नगरपालिका की मतदाता सूची के अनुसार कुल 7750 मतदाता हैं। इसी प्रकार केसरीसिंहपुर नगरपालिका में 10268, रायसिंहनगर में 20660, सादुलशहर में 19701, श्रीकरणपुर में 16226, श्रीविजयनगर में 14040, सूरतगढ़ में 61395 मतदाता हैं। प्रारूप 3 में नाम जोड़ने, प्रारूप 5 में आक्षेप हेतु एवं प्रारूप 6 में शुद्धि हेतु दावे एवं आपत्ति स्वीकार किये जायेंगे।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुभाष कुमार, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री भीमराज डाबी, श्री हंसराज चालिया, श्री धीरज अरोड़ा, बहुजन समाज पार्टी से श्री भजन सिंह घारू, श्री परमानंद सैन, श्री सुरेश शेखावत, डाॅ. राज मेहरा, श्री देवकरण नायक, भारतीय जनता पार्टी से श्री प्रदीप धेरड़, श्री रतन गणेशगढ़िया, सीपीएम से श्री रिछपाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
Shri Ganga NagarNews
सात नगरपालिकाओं की मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…