श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा जारी एक्शन प्लान माह अपे्रल 2026 के तहत अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर द्वारा महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय इन्द्रा चैक श्रीगंगानगर में भारतीय संविधान के संबंध मेें सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व साईबर अपराध विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान एडीजे श्री रवि प्रकाश सुथार ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए डाॅ. भीमराव अंबेडकर के संविधान निर्माण में उनके अतुल्य योगदान, डाॅ. भीमराव अंबेडकर का जीवन परिचय, भारतीय संविधान की प्रस्तावना, मूल अधिकार, मूल कर्तव्य के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय में भारतीय संविधान के सम्बंध में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया गया। इसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रमाण पत्र वितरित कर प्रोत्साहित किया गया।
शिविर के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा व साइबर दुव्र्यवहार विषय पर बताया कि मोबाईल फोन, इंटरनेट, सोशल मीडिया या किसी भी आॅनलाईन प्लेटफाॅर्म के माध्यम से किसी को परेशान करना, अपमानित करना, धमकाना या मानसिक रूप से चोट पहुँचाना साइबर दुव्र्यवहार की श्रेणी में आता है। सोशल मीडिया मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है, कई बार हम अनजाने मंे अपनी निजी जानकारी साझा कर देते हैं, जिससे डेटा चोरी, पहचान की चोरी और धोखाधड़ी का खतरा बना रहता है।
शिविर के दौरान एडीजे श्री सुथार ने बताया कि साइबर दुव्र्यवहार होने की स्थिति में बच्चों को समझदारी से बिना डर के काम करना चाहिए। किसी से बहस नहीं करनी चाहिए। बच्चों को तुरंत स्क्रीनशाॅट लेना चाहिए। ऐसी स्थिति में बच्चों को तुरंत माता-पिता, शिक्षक या किसी भरोसेमंद बड़े व्यक्ति को बताना चाहिए। यदि मामला गंभीर हो तो साइबर पुलिस या संबंधित विभाग के पास शिकायत करनी चाहिए। इस दौरान साइबर अपराध होेने की स्थिति में बच्चों को हेल्पलाईन नं. 1930 की भी जानकारी दी गई।
शिविर के दौरान चीफ एल.ए.डी.सी. श्री रोहताश यादव, पिं्रसिपल श्री तरूण गुप्ता, वाईस प्रिंसिपल श्री मनोज कायल, श्री तेज प्रताप सिंह एपीसी, समसा, श्री अवतार सिंह मल्होत्रा अध्यक्ष सरदार अमर सिंह सरोज विद्यार्थी सहयोग समिति व डिफेंस काउंसिल श्री अमन चलान सहित स्कूल के अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
Source: