श्रीगंगानगर। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत बुधवार को जिला परिषद सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के ब्रांड एंबेसडर राजस्थान सरकार श्री के.के. गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री सुभाष कुमार ने श्रीगंगानगर नगर परिषद की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जिले में संचालित सभी नगर निकायों, उनके वार्डों की संख्या एवं विभिन्न निकायों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही नगर परिषद की कार्य प्रणाली एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों की समीक्षा पर भी प्रकाश डाला।
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के ब्रांड एंबेसडर श्री के.के. गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार स्वच्छता को लेकर अत्यंत गंभीर है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं इस मिशन को लेकर अत्यंत गंभीर हैं और स्वच्छता को जन.आंदोलन के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर देशवासियों को प्रेरित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भी स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश में स्वच्छता व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने, ठोस कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने एवं नगरीय निकायों की कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। राज्य स्तर पर विभिन्न नवाचारों एवं अभियानों के माध्यम से स्वच्छ राजस्थान के लक्ष्य को साकार किया जा रहा है।
श्री गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को प्रभावी बनाया जाए तथा सूखे एवं गीले कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित किया जाए। मंदिरों, बस स्टैंड एवं अन्य धार्मिक स्थलों तथा सुलभ कॉम्प्लेक्स में शौचालयो की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। सड़कों पर प्लास्टिक सामग्री एवं गंदगी को हटाने के लिए नियमित अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने, कमर्शियल क्षेत्रों में सफाई बढ़ाने तथा सभी विद्युत पोल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों पर गड्ढों को पूर्णतः भरने एवं सड़कों की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए गए। वहीं पीएचईडी अधिकारियों को जल आपूर्ति व्यवस्था में लीकेज को तुरंत ठीक करने एवं जल व्यर्थ बहाव को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। उन्होंने सभी अधिकारियों से स्वच्छता अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने एवं आमजन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में एसडीएम श्री नयन गौतम, श्री मंगत सेतिया सहित सभी नगरपालिकाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक से पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन श्री सुभाष कुमार ने श्री के.के. गुप्ता का साफा पहनाकर सम्मान किया।
Shri Ganga NagarNews
स्वच्छ भारत मिशन को लेकर जिला परिषद सभागार में बैठक आयोजित
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…