श्रीगंगानगर। लायंस क्लब इंटरनेशनल रीजन कॉन्फ्रेंस में समाजसेवी लॉयन घनश्याम राजपुरोहित को रीजन चेयरमैन शैलेन्द्र साहू, विधायक जयदीप बिहानी, प्रांतपाल सुधीर वाजपेई, सहप्रांतपाल आशुतोष वशिष्ठ, पूर्व प्रांतपाल सुमेर जैन, अंजना जैन व जोन चेयरमैन दीपक वाट्स द्वारा सम्मानित किया गया।लायंस क्लब सैंटर के अध्यक्ष श्याम गोस्वामी ने बताया कि घनश्याम राजपुरोहित ने लॉयनवाद के माध्यम से एक जल मंदिर का निर्माण, जरूरतमंद 500 छात्राओं को स्वेटर और मोजे वितरण, जरूरतमंदों को भोजन दूध जलेबी का वितरण, नर्सिंग दिवस पर नर्सेज के सम्मान सहित समाज सेवा के अनेक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। क्लब के एडमिस्टेटर आशीष अरोड़ा ने बताया कि इन्हीं सेवाओं के लिए घनश्याम राजपुरोहित को सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर रीजन एडमिस्टेटर विनोद सेठी, रीजन एडवाइजर विमल बिहानी, अरुण लोहिया, क्लब सचिव सचिन कुक्कड़, कोषाध्यक्ष अनिल पाहूजा, केवल सचदेवा, मनोज मिढ्ढा, प्रकाश जलंधरा, परविंदर लूना, पवन शर्मा, शिल्पा मिढ्ढा, शिवानी वाट्स, सुमन जलंधरा आदि लॉयन सदस्य मौजूद थे।
Source: