श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव व पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत एसजीएल पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्री विक्रम ज्याणी ने भारत सरकार की तरफ से जारी मानस हेल्पलाइन 1933 की जानकारी देते हुए बताया कि कैसे आप इससे सहायता ले सकते हैं और शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नशा सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि आपके भविष्य को खत्म करने की योजना है। उन्होंने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को बेहतर भविष्य देने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, त्याग करते हैं और बड़ी उम्मीदों के साथ उन्हें स्कूल भेजते हैं लेकिन आज की युवा पीढ़ी नशे के झूठे आकर्षण में फंसती जा रही है, जो धीरे-धीरे उन्हें उनके परिवार, उनके सपनों और उनके अस्तित्व से दूर कर देता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि असली “कूल” वही है जो अपने सपनों के लिए मेहनत करता है, न की वह जो गलत रास्तों पर चलकर अपनी जिंदगी बर्बाद करता है। वर्कशॉप के अंत में सभी विद्यार्थियों ने एकजुट होकर नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ ली और “नशा मुक्त श्रीगंगानगर” बनाने के संकल्प को दोहराया।
Shri Ganga NagarNews
शिक्षण संस्थान में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…