श्रीगंगानगर। राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर नगरपरिषद सहित नगरपालिका पदमपुर, घडसाना एवं अनूपगढ़ की निर्वाचक नामावलियों (मतदाता सूची) का अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल 2026 को किया गया। इससे पूर्व निर्वाचक नामावलियों के प्रकाशन हेतु राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुभाष कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मतदाता सूची (हार्ड व सॉफ्ट कॉपी) प्रतिनिधियों को सौंपी गई।
बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की श्रीगंगानगर नगरपरिषद सहित नगरपालिका पदमपुर, घडसाना एवं अनूपगढ़ की निर्वाचक नामावलियों (मतदाता सूची) का अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल बुधवार को किया गया है। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को नगरपरिषद श्रीगंगानगर एवं नगरपालिका पदमपुर, अनूपगढ़, घडसाना के नगरपालिका निर्वाचक नामावलियों की हार्ड कॉपी ईआरओ के स्तर पर ब्लॉक स्तर से उपलब्ध करवाई जा रही है।
बैठक में बताया गया कि श्रीगंगानगर नगरपरिषद की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के पश्चात 65 वार्डों में मतदान केन्द्रों की संख्या 175 हैं, जिनमें कुल 194832 मतदाता हैं। इसी तरह नगरपालिका पदमपुर के 25 वार्डों में 25 मतदान केन्द्र हैं, जिनमें कुल 15218 मतदाता हैं। नगरपालिका अनूपगढ़ के 35 वार्डों में 35 मतदान केन्द्र हैं, जिनमें कुल 23844 मतदाता है। नगरपालिका घडसाना के 25 वार्डों में 25 मतदान केन्द्र हैं, जिनमें कुल 19212 मतदाता है। जिले की शेष सात नगरपालिकाओं की अंतिम सूची का प्रकाशन 8 मई 2026 को किया जायेगा।
इस अवसर पर गंगानगर एसडीएम श्री नयन गौतम, बीजेपी से श्री प्रदीप धेरड़, श्री जसकरण सिंह सरां, आईएनसी से श्री भीमराज डाबी, श्री श्यामलाल शेखावाटी, बीएसपी से श्री भजन सिंह धारू, श्री परमानंद सैन, आम आदमी पार्टी से श्री कुलविन्दर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
Shri Ganga NagarNews
श्रीगंगानगर नगरपरिषद सहित तीन नगरपालिकाओं की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…