श्रीगंगानगर । राज्य सरकार के गृह विधि विभाग के निर्देशानुसार माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में डीबी सिविल रिट पिटीशन की अनुपालना में जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. अमित यादव ने बताया कि जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स में जिला कलक्टर एवं जिला मजस्ट्रेट अध्यक्ष, जिला पुलिस अधीक्षक, न्यास सचिव, डीटीओ, आयुक्त नगरपरिषद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग कार्यालय के प्रतिनिधि, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग राष्ट्रीय उच्च मार्ग खण्ड बीकानेर, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इकाई बीकानेर/हनुमानगढ़ के परियोजना निदेशक, आरएसआरडीसी गंगानगर के परियोजना निदेशक को सदस्य तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग गंगानगर के अधीक्षण अभियंता को सदस्य सचिव बनाया गया है।
इसी प्रकार उपखण्ड स्तरीय राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस टास्क फोर्स में एसडीएम एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट अध्यक्ष होंगे, संबंधित पुलिस उप अधीक्षक, डीटीओ द्वारा नामित प्रतिनिधि, अधीक्षण अभियंता राष्ट्रीय उच्च मार्ग खण्ड बीकानेर द्वारा नामित प्रतिनिधि, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक द्वारा नामित प्रतिनिधि, आरएसआरडीसी गंगानगर द्वारा नामित प्रतिनिधि संबंधित नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी को सदस्य तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के संबंधित अधिशाषी अभियंता को सदस्य सचिव बनाया गया है।
Shri Ganga NagarNews
जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स का गठन
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…