श्रीगंगानगर। जिले में शुक्रवार से जनगणना- 2027 के अंतर्गत स्वगणना चरण आरम्भ हुआ। इसके तहत जिले के प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव ने आॅनलाइन स्व-गणना करते हुए अभियान को आरम्भ किया। नागरिक स्वयं भी निर्धारित वेब पोर्टल पर ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकते हैं। जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर सहित अन्य द्वारा भी आॅनलाइन स्व-गणना की गई।
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य 1 मई से 15 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस बार जनगणना प्रक्रिया में डिजिटल पहल के रूप में ‘‘स्व-गणना (सेल्फ इनुमेरेशन)’’ का विकल्प भी शामिल किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपनी जनगणना विवरणी भर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि स्व-गणना हेतु निर्धारित वेब पोर्टल 1 मई से 15 मई 2026 तक आमजन के लिए उपलब्ध रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा इस डिजिटल सुविधा के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया है। जिला कलक्टर ने आमजन से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्व-गणना सुविधा का अधिकतम उपयोग करें और जनगणना 2027 को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के अंतर्गत नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा प्रदान की गई है। इस प्रक्रिया के तहत निवासी अपने परिवार से संबंधित जानकारी स्वयं ऑनलाइन पोर्टल https://se.census.gov.in पद पर दर्ज कर सकते हैं। यह पोर्टल 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक, प्रगणक के घर-घर सर्वे से 15 दिन पूर्व सक्रिय रहेगा। पूरी प्रक्रिया लगभग 15 से 20 मिनट में पूर्ण हो जाती है तथा सफल सबमिशन के बाद ‘‘एच‘‘ से शुरू होने वाली 11 अंकों की विशिष्ट एसई आईडी जारी की जाती है।
स्व-गणना के लिए नागरिकों को पोर्टल पर राज्य का चयन कर कैप्चा भरते हुए लॉगिन करना होगा। इसके बाद परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर (प्रति परिवार एक) और वैकल्पिक ईमेल दर्ज करना अनिवार्य होगा। भाषा चयन के बाद ओटीपी सत्यापन किया जाएगा। आगे की प्रक्रिया में नागरिकों को अपने निवास का विवरण भरते हुए डिजिटल मानचित्र पर घर का सटीक स्थान चिन्हित करना होगा। इसके पश्चात निर्धारित प्रश्नावली भरकर ‘प्रिव्यू‘ के माध्यम से जानकारी की जांच की जा सकती है तथा अंतिम रूप से ‘कन्फर्म एण्ड सबमिट‘ करने पर डेटा लॉक हो जाएगा।
अंतिम सबमिशन के पश्चात प्राप्त एसई आईडी को सुरक्षित रखना अनिवार्य है, जिसे एसएमएस अथवा ईमेल के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता है। जनगणना प्रगणक के घर आने पर नागरिकों को यह एसई आईडी प्रस्तुत करनी होगी, जिससे डेटा का सत्यापन किया जाएगा। यदि एसई आईडी का मिलान नहीं होता है, तो प्रगणक द्वारा पुनः जानकारी एकत्र की जाएगी। निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व जानकारी सबमिट करना आवश्यक है, अन्यथा स्व-गणना पूर्ण नहीं मानी जाएगी।
Shri Ganga NagarNews
जनगणना के तहत स्व-गणना चरण आरम्भ
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…