श्रीगंगानगर। साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य जिले में 1 मई 2026 से जारी है। इस दौरान आमजन के साथ-साथ समस्त अधिकारी-कर्मचारी अपनी जनगणना विवरणी आॅनलाइन भरना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला कलक्टर ने बताया कि स्व-गणना हेतु निर्धारित वेब पोर्टल 1 मई से 15 मई 2026 तक आमजन के लिए उपलब्ध रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा इस डिजिटल सुविधा के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया है। जिला कलक्टर ने आमजन से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्व-गणना सुविधा का अधिकतम उपयोग करें और जनगणना 2027 को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के अंतर्गत नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा प्रदान की गई है। इस प्रक्रिया के तहत निवासी अपने परिवार से संबंधित जानकारी स्वयं ऑनलाइन पोर्टल https://se.census.gov.in पद पर दर्ज कर सकते हैं। यह पोर्टल 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक, प्रगणक के घर-घर सर्वे से 15 दिन पूर्व सक्रिय रहेगा। पूरी प्रक्रिया कुछ ही मिनट में पूर्ण हो जाती है तथा सफल सबमिशन के बाद ‘‘एच‘‘ से शुरू होने वाली 11 अंकों की विशिष्ट एसई आईडी जारी की जाती है।
स्व-गणना के लिए नागरिकों को पोर्टल पर राज्य का चयन कर कैप्चा भरते हुए लॉगिन करना होगा। इसके बाद परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर (प्रति परिवार एक) और वैकल्पिक ईमेल दर्ज करना अनिवार्य होगा। भाषा चयन के बाद ओटीपी सत्यापन किया जाएगा। आगे की प्रक्रिया में नागरिकों को अपने निवास का विवरण भरते हुए डिजिटल मानचित्र पर घर का सटीक स्थान चिन्हित करना होगा। इसके पश्चात निर्धारित प्रश्नावली भरकर ‘प्रिव्यू‘ के माध्यम से जानकारी की जांच की जा सकती है तथा अंतिम रूप से ‘कन्फर्म एण्ड सबमिट‘ करने पर डेटा लॉक हो जाएगा।
बैठक में जिला कलक्टर ने नहरबंदी के दौरान जिले में पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए जलदाय विभाग को निर्देशित किया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। इस कार्य में लापरवाही नहीं बरती जाये। आवश्यकता होने पर टैंकर्स के माध्यम से जलापूर्ति करने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था की नियमित समीक्षा करें। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने रसद विभाग, कृषि विपणन विभाग और खरीद एजेंसियों को निर्देश दिये कि बारदाना वितरण, उठाव के पश्चात भुगतान सहित अन्य व्यवस्थाएं सुचारू की जायें। खरीद कार्य के दौरान किसानों को परेशानी नहीं आनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारियों के अलावा मंडी समिति अधिकारी और खरीद एजेंसियां नियमित रूप से मंडियों का निरीक्षण कर खरीद व्यवस्थाएं देखें। समस्या आने पर तत्काल समाधान किया जाये। किसानों के लिये छाया, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार गेहूं खरीद में समस्या नहीं आनी चाहिए। बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में उक्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में जारी ग्राम रथ अभियान के दौरान जहां कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायतों का अवलोकन किया जाये। ग्राम रथ अभियान के सहभागी 13 विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ अन्य विभाग भी मौके पर पहुंचकर अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दें और उनका लाभ भी दिलवाना सुनिश्चित करें। जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी भी ग्राम रथ अभियान में पहुंचकर ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करें।
बैठक में एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर, श्री अशोक असीजा, श्री हरीराम चैहान, श्री धीरज चावला, डॉ. अजय सिंगला, श्री भीमसेन स्वामी, श्री विजय कुमार शर्मा, श्री ऋषभ जैन, श्री राकेश कुमार, श्री मंगत सेतिया, श्री विजय कुमार, डाॅ. सुखपाल सिंह बराड़, श्री अरविन्द्र सिंह, डाॅ. अरविन्द मित्तल, श्री हरीश मित्तल, श्रीमती कविता सिहाग, श्री सुरजीत कुमार, श्री महीपाल माली, श्रीमती प्रीति गर्ग, श्री सन्नी प्रताप त्रिपाठी, श्री बलवंत चैहान, श्री सुशील कुमार शर्मा, श्री हवा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Shri Ganga NagarNews
जनगणना कार्य में सुनिश्चित करें अपनी आॅनलाइन स्व-गणना
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…