श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव गुरूवार को जिले के सादुलशहर उपखण्ड के दौरे पर रहे। इस दौरान जिला कलक्टर ने पंजाब बाॅर्डर स्थित पतली चैक पोस्ट, उप जिला चिकित्सालय, स्टेडियम, जलदाय विभाग, राजकीय महिला विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, कृषि उपज मंडी समिति का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात ग्राम स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन तक राहत पहुंचाने के निर्देश दिये।
इससे पहले जिला कलक्टर द्वारा पतली चैक पोस्ट का निरीक्षण कर प्रभारी अधिकारी को बाहर से आने वाले संदिग्ध वाहन, व्यक्ति व कृषि उत्पादों की निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि तस्करी संबंधी गतिविधियों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जाये। उप जिला चिकित्सालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी को निर्देशित किया कि एक्स-रे रूम के बाहर स्त्री रोग विशेषज्ञ रूम को हटाकर अन्य जगह स्थानांतरित करें। नाकारा वस्तुओं का निस्तारण कर चिकित्सालय में हो रही जांचों की सूची लैब के बाहर प्रदर्शित की जाये। रोगियों के लिये गर्मी के मद्देनजर कूलर-पंखों की व्यवस्था की जाये।
स्टेडियम का निरीक्षण करने के पश्चात जिला कलक्टर द्वारा जलदाय विभाग पहुंचकर अमृत योजना के कार्यों और निर्माणाधीन फिल्टर प्लांट की कार्य व्यवस्था का अवलोकन किया गया। राजकीय महिला विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच व कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण में प्रभारी को खेलों को प्रोत्साहित करने एवं शारीरिक शिक्षक का पद रिक्त होने की वजह से अन्य विद्यालय से प्रतिनियुक्ति करने के निर्देश दिये गये।
कृषि उपज मंडी समिति सादुलशहर का निरीक्षण कर जिला कलक्टर द्वारा मंडी परिसर से समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही गेहूं का जल्द उठाव करने व संबंधित किसानों को भुगतान के निर्देश दिये गये। वाहनों की आवाजाही के लिये पुलिस थाना अधिकारी से समन्वय बनाकर व्यवस्था करने के लिये कहा गया। ग्राम पंचायत मम्मड़खेड़ा में ग्राम स्तरीय जनसुनवाई करते हुए जिला कलक्टर द्वारा परिवेदनाओं को सुनकर अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन को राहत दी जाये। इस दौरान ग्राम पंचायत में पुराने व बंद अस्पताल की भूमि का सदुपयोग करने, अवैध जल कनेक्शन की जांच करने, घरों में नियमानुसार सरचार्ज लगाने और घरों के आगे से विद्युत पोल हटाकर अन्यत्र लगाने के निर्देश दिये गये।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मम्मड़खेड़ा का निरीक्षण कर जिला कलक्टर ने साफ-सफाई के लिये प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त कार्मिक निर्धारित समय के अनुसार पहुंचे और रोगियों को समुचित उपचार-स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। इसके पश्चात जिला कलक्टर द्वारा हवाई पट्टी लालगढ़ जाटान का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीएम सादुलशहर श्री रवि कुमार, तहसीलदार श्रीमती रजनी चैधरी सहित अन्य मौजूद रहे।
Shri Ganga NagarNews
जिला कलक्टर का सादुलशहर दौरा
चैक पोस्ट, अस्पताल, स्टेडियम, पीएचईडी, काॅलेज, मंडी समिति का किया निरीक्षण
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…