श्रीगंगानगर। राजस्थान के जनगणना संचालन निदेशक श्री बिष्णु चरण मल्लिक शुक्रवार को श्रीगंगानगर के दौरे पर रहे। उन्होने जनगणना के प्रथम चरण (मकान सूचिकरण एवं मकान गणना) के अन्तर्गत सेठ जी एल. बिहाणी कॉलेज प्रांगण में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया एवं प्रशिक्षार्थियों से प्रश्न-उत्तर कर प्रशिक्षण की गुणवता की जांच की तथा प्रशिक्षार्थियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किये।
इसके पश्चात श्री मल्लिक ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनगणना अधिकारियों के साथ मीटिंग कर जिले में जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। मीटिंग में समीक्षा के दौरान जनगणना संचालन निदेशक राजस्थान ने निर्देशित किया कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रहित का कार्य है। अतः इसके अन्तर्गत कार्यरत हर कार्मिक को इसे राष्ट्रहित में सहयोग की भावना से करना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि कोई घर गणना से छुटे नहीं।
उन्होंने फिल्ड में कार्य करने वाले कार्मिकों को गर्मी से आवश्यक बचाव रखने जैसे पर्याप्त पानी पीने आदि की भी सलाह दी। बैठक में श्रीगंगानगर के प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित, जिला जनगणना अधिकारी एवं अति. जिला कलक्टर श्री सुभाष कुमार, उप जिला जनगणना अधिकारी एवं उप निदेशक सांख्यिकी श्री सुशील कुमार शर्मा, जिला जनगणना संयोजक श्री योगेश बजाज, तहसीलदार श्री गंगानगर, नगर परिषद आयुक्त श्री राकेश कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
Shri Ganga NagarNews
जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु जनगणना संचालन निदेशक राजस्थान का दौरा
जनगणना संचालन निदेशक राजस्थान का श्रीगंगानगर दौरा, जनगणना अधिकारियों को जनगणना के संबंध में दिये आवश्यक निर्देश
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…