श्रीगंगानगर। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु बाडमेर-हरिद्वार-बाडमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा के अनुसार बाड़मेर-ऋषिकेश ट्रेन में लगातार भारी भीड़ के चलते 29 मार्च को इस रूट पर अतिरिक्त ट्रेन चलाने की मांग की गई थी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि गाडी संख्या 04811 बाडमेर-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 11 मई 2026 से 16जुलाई 2026 तक (20 ट्रिप) बाडमेर से प्रत्येक सोमवार व गुरूवार को 04.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.10 बजे हरिद्वार पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04812 हरिद्वार-बाडमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 12 मई 2026 से 17 जुलाई 2026 तक (20 ट्रिप) हरिद्वार से मगलवार व शुक्रवार को 05.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.05 बजे बाडमेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बायतू, बालोतरा, समदडी, दुदाडा, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर, लालगढ, लुनकरनसर, अरजनसर, राजियासर, सूरतगढ, पीलीबंगा, हनुमानगढ, मंडी डबवाली, बठिण्डा, धुरी, अम्बाला कैंट व सहारनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित 18 डिब्बे होगें।
Shri Ganga NagarNews
बाडमेर से हरिद्वार वाया सूरतगढ़, हनुमानगढ़ द्वि-साप्ताहिक ट्रेन 11 से
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…