श्रीगंगानगर। भारतीय जनता पार्टी का जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम आगामी 23 मई को प्रातः9बजे से 24 मई सांय 4.00बजे तक सूरतगढ़ के राजमहल पैलेस में आयोजित किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह, जिला उपाध्यक्ष एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के जिला संयोजक रतन गणेशगढ़िया, महामंत्री सुरेंद्र गोदारा, रामावतार यादव, मदन जोशी, मनीष प्रजापत, आशुतोष गुप्ता, क्रांति चुघ, सुरेश मिश्रा, जगदीश मेघवाल, श्रवण स्वामी, सुभाष गुप्ता, गौरव बलाना, विनोद शर्मा, सुरेंद्र सुथार, मैनपाल, अशोक आसेरी, अंकुर लारोइया, नवनीत मुंजाल, अजयसिंह, सुरेंद्रसिंह और विनय सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की टीम ने आज सूरतगढ़ पहुंचकर प्रशिक्षण वर्ग स्थल राजमहल पैलेस का अवलोकन किया और सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया।
जिला संयोजक रतन गणेशगढ़िया ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बाहर से आमंत्रित विष्य के विशेषज्ञ वक्ता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में 181 कार्यकर्ता भाग लेंगे और सभी कार्यों के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता या तो वाहन पुलिंग के माध्यम से या सार्वजनिक वाहनों से स्वयं पहुंचेंगे। सार्वजनिक वाहन से आने वाले कार्यकर्ताओं को पूर्व में सूचना देनी होगी।
रतन गणेशगढ़िया ने यह भी बताया कि जिले के सभी 34 मंडलों में पिछले माह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। जिला स्तरीय यह प्रशिक्षण वर्ग मंडल स्तर के प्रशिक्षण का अगला चरण है। इसके बाद प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण भी होगा,जिसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा।पार्टी कार्यकर्ताओं में जिला प्रशिक्षण शिविर को लेकर काफी उत्साह है।
Shri Ganga NagarNews
भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम सूरतगढ़ में होगा, तैयारियां पूर्ण
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…