श्रीगंगानगर। राजस्थान सरकार की जन भावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं, समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिये जिला स्तरीय जनसुनवाई और जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार को कलेक्ट्रेट के वीसी रूम में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध रूप से निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप पीड़ित को राहत व संतुष्टि दिलवाना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त 167 प्रकरणों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।
जनसुनवाई के दौरान सूरतगढ़ निवासी परिवादी की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए जिला कलक्टर द्वारा निरवाना ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा खारिज किये गये म्यूटेशन की अपील सूरतगढ़ एसडीएम के समक्ष करने के निर्देश दिये गये। इसी तरह बारानी भूमि को कमाण्ड करने के प्रकरण में कार्यवाही के लिये सिंचाई विभाग, श्रीकरणपुर की ग्राम पंचायत 14 एस मांझीवाला निवासी परिवादी द्वारा पट्टों के नकल मांगने के प्रकरण में जिला परिषद, श्री विजयनगर के चक 16 एलएम के सिंचाई प्रकरण में कार्यवाही के लिये सिंचाई विभाग और जिला मुख्यालय स्थित पुरानी धानमण्डी के पिड़ोें से अतिक्रमण हटाने के लिये नगरपरिषद आयुक्त को निर्देशित किया गया।
इसी तरह 6 टीके निवासी श्री जगतार सिंह की विद्युत समस्या के निस्तारण के लिये विद्युत विभाग, 10 जैड ग्राम सेवा सहकारी समिति के गबन प्रकरण में कार्यवाही के लिये सहकारिता विभाग, सिंचाई पानी बारी का अंतराल कम करने के लिये सिंचाई विभाग, साधुवाली ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर 10 में विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर हटाने के लिये विद्युत विभाग तथा पदमपुर के 42 एलएनपी द्वितीय के आबादी रास्ते से बाधा हटाकर रिपोर्ट देने के लियेे एसडीएम पदमपुर को निर्देशित किया गया। शिवनगर जनसेवा समिति द्वारा 3 ई छोटी क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, नालों की सफाई, अतिक्रमण हटाने, एलएनटी द्वारा किये जा रहे कार्यों को सुचारू व जल्द पूर्ण करने सहित अन्य मांगों पर कार्यवाही के लिये संबंधित विभागीय अधिकारियों को जिला कलक्टर ने निर्देशित किया।
इससे पूर्व जिला सतर्कता समिति की बैठक में समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाये और संपर्क पोर्टल पर ज्यादा अवधि तक प्रकरण लम्बित नहीं रहें। प्राप्त प्रकरणों का आगामी जनसुनवाई से पूर्व निस्तारण करें। राज्य सरकार की मंशा के अनुसार जिला स्तरीय और उपखण्ड स्तरीय अधिकारी आमजन की परिवेदनाओं का समुचित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। नियमित रूप से जनसुनवाई करते हुए संपर्क पोर्टल पर आने वाले प्रकरणों का भी निर्धारित समयावधि में निस्तारण करें।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, जिला परिषद एसीईओ श्री हरीराम चौहान, एएसपी श्रीमती नीलम चौधरी, नगर विकास न्यास सचिव श्री अशोक असीजा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक श्री ऋषभ जैन, श्री वीरेन्द्र पाल सिंह, डॉ. अजय सिंगला, श्री विजय शर्मा, श्रीमती कविता सिहाग, श्री नेमीचंद वर्मा, श्री महीपाल माली, नगरपरिषद आयुक्त श्री राकेश कुमार, श्री धीरज चावला, श्री विजय कुमार, श्री देवानंद, श्रीमती शिवा चौधरी, श्री अरविंदर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे जबकि उपखंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।
Shri Ganga NagarNews
आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी
सतर्कता समिति की बैठक में जिला कलक्टर ने दिये प्रकरण निस्तारण के निर्देश
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…