श्रीगंगानगर। जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान सांसद श्री कुलदीप इंदौरा, श्रीगंगानगर विधायक श्री जयदीप बिहाणी, सूरतगढ़ विधायक श्री डूंगरराम गेदर, अनूपगढ़ विधायक श्रीमती शिमला नायक सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान जिला कलक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जिले में नियमित विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ उपभोक्ताओं की समस्याओं के समुचित निस्तारण के निर्देश दिये।
बैठक में विधायक श्री बिहाणी ने कहा कि जिले में विद्युत आपूर्ति सुचारू रखी जाये। गर्मी के मद्देनजर उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का विभागीय अधिकारी जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित करें। जिन क्षेत्रों में लोड संबंधित समस्याएं हैं, उनका नियमानुसार निस्तारण किया जाये। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी नियमित रूप से फील्ड विजिट करते हुए उपभोक्ताओं की समस्याओं का हल करें। आवश्यक होने पर बिजली कटौती की जाये और एफआरटी टीमें निरन्तर सक्रिय रहें।
जिला कलक्टर ने इस दौरान जिले में विद्युत उपलब्धता और वितरण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि भीषण गर्मी के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति सुचारू रखी जाये। मरम्मत और शट डाउन के अलावा अनावश्यक कटौती नहीं की जाये। विभाग के जिला एवं उपखण्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष नियमित संचालित हों और इनमें आने वाली समस्याओं का समुचित निस्तारण किया जाये। ट्रांसफार्मर सहित आवश्यक विद्युत उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये ताकि आमजन को परेशानी नहीं आये।
जिला कलक्टर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा के अनुसार उपभोक्ताओं को नियमित विद्युत आपूर्ति दी जाये। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कनेक्शन के साथ-साथ आपूर्ति में आवश्यक सुधार किया जाये। अधिकारी फील्ड में रहकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें। ढीली तारों की मरम्मत के साथ-साथ असुरक्षित ट्रांसफार्मर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। ढ़ाणियों एवं गांवों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था में आवश्यक सुधार किया जाये। उन्होंने केन्द्रीय योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के निर्देश देेते हुए विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं रख-रखाव की समीक्षा की।
बैठक में सांसद श्री इंदौरा एवं विधायक श्रीमती शिमला नायक ने भी विद्युत समस्याओं का उल्लेख करते हुए निस्तारण की मांग की। इस अवसर पर जोधपुर डिस्कॉम के एसई श्री नेमीचंद वर्मा ने विभागीय योजनाओं, ऊर्जा विभाग की केन्द्रीय योजनाओं के तहत वितरण प्रणाली को और मजबूत करने के लिये नवीन आरडीएसएस योजना लक्ष्यों से अवगत करवाया। इस दौरान विभागीय अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।
Shri Ganga NagarNews
विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समुचित निस्तारण करें अधिकारी
जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक में जिला कलक्टर ने दिये निर्देश
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…