श्रीगंगानगर,। नार्को कोर्डिनेशन सेंटर तंत्र की जिला स्तरीय स्टेडिंग कमेटी की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आमजन द्वारा अवैध मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों की सूचना जिला पुलिस के व्हाट्सएप नम्बर 8764513201 पर दी जा सकती है।
बैठक में जिला कलक्टर ने निर्देश दिये कि नशे में प्रयुक्त होने वाली दवाओं की उपलब्धता और स्टॉक की नियमित जांच की जाये। मेडिकल स्टोर्स पर सीसीटीवी कैमरा और दवाओं के रिकॉर्ड की आकस्मिक जांच कर अनियमितता पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाये। शैडयूल एच1 में शामिल होने के बाद प्रीगाबालिन के नियमित रिकाॅर्ड संधारण के लिए औषधि नियंत्रक विभाग को निर्देशित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि प्रतिबंधित दवाआंे की बिक्री पर भी रोक लगाई जाए।
नशा मुक्ति केन्द्रों, मेडिकल स्टोर्स सहित अन्य संस्थाओं के रिकॉर्ड संधारण के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग की जाये। नशे में संलिप्त क्षेत्र और रूट चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन भी नशे का कारोबार करने वालों की सूचना जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नम्बर 9351504313 पर देकर अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं। इसके अलावा टेली मानस हेल्पलाइन नम्बर 1800-89-14416 और 14416 का भी उपयोग नशा मुक्ति से संबंधित मनोवैज्ञानिक समस्याओं के निस्तारण के लिये किया जा सकता है।
बैठक में जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिये संबंधित विभाग और एजेंसियां प्रभावी कार्यवाही करें। मेडिकल स्टोर्स की जांच और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने वालों के खिलाफ अब तक हुई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने औषधि नियंत्रक अधिकारियों को निर्देश दिये कि नियमित जांच के पश्चात नियमानुसार कार्यवाही की जाये। बाहरी राज्यों से प्रतिबंधित दवाओं की आपूर्ति पर रोक लगाने के लिये पुलिस के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर प्रभावी कार्यवाही की जाये।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर ने बैठक में कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिये पुुलिस के साथ-साथ अन्य एजेंसियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समन्वित प्रयासों की बदौलत ड्रोन डोपिंग जैसी गतिविधियों में कमी आई है। इनके खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियों का उल्लेख करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा के साथ-साथ समाजोपयोगी कार्यों की जानकारी देने के साथ-साथ नशा छोड़ने के लिये प्रेरित किया जाये।
बैठक में एडीएम सतर्कता श्रीमती रीना, गंगानगर एसडीएम श्री नयन गौतम, श्री महावीर प्रसाद, सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला, पीएमओ डॉ. सुखदेव बराड़, श्रीमती शिवा चैधरी, श्री महेश मीणा, श्री नेमीचंद वर्मा, श्री पंकज सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
Shri Ganga NagarNews
समन्वय से प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री और मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाएं रोक
नार्को कोर्डिनेशन सेंटर तंत्र की जिला स्तरीय बैठक में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…