श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 25 मई से 5 जून तक वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान चलाया जायेगा, जिसकी शुरूआत 25 मई से शिवपुर हैड पर पूजा- अर्चना, कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पीपल पूजन तथा पौधारोपण के साथ की गई।
जिला कलक्टर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाहॉल में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाटर सरंचनाओं को संरक्षित करना है। जिले में पानी के जो स्त्रोत है, उनकी मुख्य रूप से साफ-सफाई, गाद निकालना, नहरों व खालों की साफ-सफाई करवाई जायेगी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। श्रीगंगानगर जिले में 27 लाख पौधे लगाये जायेंगे। बिरधवाल, शिवपुर हैड के अलावा कई स्थान चिन्हित किये गये हैं, जहां अधिकतम पौधारोपण हो सकता है।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रमों में स्थानीय गौशाला, पशु चिकित्सालय व दुग्ध संघ में स्वच्छता अभियान, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विचार-विमर्श व संगोष्ठी, मीडिया फील्ड भ्रमण कराया जाएगा। इसी प्रकार विभाग, भामाशाह व स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से वंदे गंगा जल सेवा, रेलवे स्टेशन बस स्टैण्ड, अनाज मंडी, सार्वजनिक स्थानों पर वंदे गंगा जल सेवा, पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई, जल बचत के लिए जन जाग्रति, जल परीक्षण अभियान, राजकीय भवनों की साफ-सफाई, मरम्मत, सड़क किनारे पौधारोपण के लिए अग्रिम तैयारी, सीएसआर कार्यशाला, जल उपयोग अंकेक्षण, एनर्जी ऑडिट व ग्रीन बजट की जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान नदी, बांध, नहरों पर पूजन, नहरों खालों की साफ-सफाई, जल शक्ति अभियान, नए कार्यों का शिलान्यास, भूमि पूजन, पेयजल स्रोतों की सफाई, जल बचत के लिए जन जागृति, जल परीक्षण अभियान, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के अन्तर्गत कार्यों का लोकार्पण व नवीन कार्यों की स्वीकृतियां जारी की जाएंगी। जिला कलक्टर ने गेहूं खरीद, पेयजल व्यवस्था, नहरों में आ रहे दूषित पानी तथा शहर के कचरा निस्तारण से संबंधित जानकारी दी।
Shri Ganga NagarNews
अभियान का मुख्य उद्देश्य वाटर सरंचनाओं को संरक्षित करनाः जिला कलक्टर
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…