श्रीगंगानगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी मध्यस्थता अभियान कम्युनिटी मेडिटेशन- टूवर्ड ए लिटिगेशन- फ्री रूरल इंडिया 2026 के प्रभावी संचालन हेतु ग्राम पंचायत नेतेवाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान एडीजे श्री सुथार ने ग्राम पंचायत नेतेवाला में उपस्थित ग्रामीणजनों को सम्बोधित करते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ग्राम स्तर पर सामुदायिक मध्यस्थता को प्रोत्साहित करते हुए विवादों का सौहार्दपूर्ण एवं प्रारम्भिक समाधान सुनिश्चित करना तथा अनावश्यक वाद-विवाद एवं मुकदमेबाजी को कम करना करना है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा प्रथम चरण की शुरूआत 16 फरवरी 2026 को जिला बागपत, उत्तरप्रदेश की 6 ग्राम पंचायतों से की गई। प्रथम चरण के सफल संचालन के उपरांत माननीय नालसा द्वारा अब इस विशेष अभियान का द्वितीय चरण भी पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में समस्त राज्यों के प्रत्येक जिले की 5 चयनित ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर द्वारा जिले में नेतेवाला ग्राम पंचायत का चयन किया है।
इन ग्राम पंचायतों में मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का निस्तारण करने में सफलता हासिल होने के उपरानत इस विशेष अभियान को सम्पूर्ण देश में एक समान संचालित किया जावेगा, जिससे निश्चित रूप से माननीय न्यायालयों में कम मुकदमें दर्ज होंगे और माननीय न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों का भार भी कम होगा। इन ग्राम पंचायतों में से प्रत्येक में 15 सदस्यीय मध्यस्थगण का चयन किया जावेगा। बैठक में एडीजे श्री सुथार द्वारा अभियान के तहत मध्यस्थता हेतु रैफर किये जा सकने वाले प्रकरणों, कम्युनिटी मिडयेटर्स की भूमिका, नालसा एवं रालसा द्वारा दिये जाने वाले प्रशिक्षण, मध्यस्थता सत्र, सेटलमेंट-एग्रीमेंट की विस्तृत जानकारी प्रदान कर ग्रामीणों को अभियान के तहत मध्यस्थता के माध्यम से लघु प्रकृति के राजीनामा योग्य सामुदायिक विवादों को अधिकाधिक संख्या में निस्तारित करवाने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर श्री भंवर लाल स्वामी बी.डी.ओ.,श्री बादल प्रकाश ग्राम विकास अधिकारी, श्री भूपेश कुमार प्रगति प्रसार अधिकारी, श्री विनोद कुमार पंचायत समिति सदस्य व एलएडीसी श्री अमनदीप चलाना उपस्थित रहे।
Shri Ganga NagarNews
नेतेवाला में ग्रामीणों को दी मध्यस्थता अभियान की जानकारी
Related stories
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…
Children Bring ‘Yugdhara’ and ‘Ahilyabai’ to Life on Final Day of Bal Rang Utsav
Udaipur: The three-day Bal Rang Utsav, jointly organised by the West Zone Cultural Centre (WZCC), Udaipur and…
Over 300 Students Awarded PhD Degrees, Urged to Use Knowledge for Social Welfare
Udaipur: The sixth convocation ceremony of Shri Maharshi College of Vedic Astrology was held on Sunday at Ash…
Inner Wheel Club Udaipur Divas Steps Forward to Support Sickle Cell Patients
Udaipur: The Inner Wheel Club of Udaipur Divas organised a service initiative to support patients undergoing…