श्रीगंगानगर। लायंस क्लब इंटरनेशनल (प्रांत 3233 ई-1) की प्री कैबिनेट मीटिंग "अर्पण" 21 जून को जयपुर में होगी। मीटिंग में प्रांतपाल निर्वाचित डॉ. आशुतोष वशिष्ठ, नव निर्वाचित अंतरराष्ट्रीय निदेशक कुलभूषण मित्तल, अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व प्रांतपाल संबोधित करेंगे। बैठक के दौरान आगामी सत्र 2026-27 के लिए नियुक्त प्रांतीय एवं क्लब पदाधिकारियों से सेवा गतिविधियों, सदस्यता वृद्धि एवं नेतृत्व विकास की रूपरेखा पर चर्चा होगी। विभिन्न सेवा प्रकल्पों, सामाजिक सरोकारों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श होगा। प्रांतीय कोषाध्यक्ष अर्पिता वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम में सहभागिता के लिए किसी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं रखा गया है। प्रांतीय सचिव अरविंद खुराना ने सभी क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
प्रांतीय जनसंपर्क अधिकारी आशीष अरोड़ा ने यह जानकारी देते बताया कि बैठक में राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न लायंस क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे।
Shri Ganga NagarNews
लायंस इंटरनेशनल की प्रांतीय प्री कैबिनेट मीटिंग जयपुर में होगी
Related stories
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…
Children Bring ‘Yugdhara’ and ‘Ahilyabai’ to Life on Final Day of Bal Rang Utsav
Udaipur: The three-day Bal Rang Utsav, jointly organised by the West Zone Cultural Centre (WZCC), Udaipur and…
Over 300 Students Awarded PhD Degrees, Urged to Use Knowledge for Social Welfare
Udaipur: The sixth convocation ceremony of Shri Maharshi College of Vedic Astrology was held on Sunday at Ash…
Inner Wheel Club Udaipur Divas Steps Forward to Support Sickle Cell Patients
Udaipur: The Inner Wheel Club of Udaipur Divas organised a service initiative to support patients undergoing…