श्रीगंगानगर। पंचायत समिति श्रीगंगानगर के गांव ओड़की में गुरूवार को आत्मा योजनान्तर्गत खेत बचाओ अभियान के तहत एक दिवसीय खरीफ किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में कृषि अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने खरीफ सीजन की बुवाई व फसलों की उन्नत तैयारी पर विस्तार से जानकारी दी। खरीफ सीजन की बुवाई से पूर्व खेत की तैयारी, उचित बीज दर एवं खरीफ में बोई जाने वाली सब्जी, फसलों के उपयुक्त समय, खरीफ फसलों में लगने वाले कीट, रोग एवं उनके प्रभावी नियंत्रण की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और अनुदान (सब्सिडी) की जानकारी दी गई ताकि वे पूरा लाभ उठा सकें। गोष्ठी की अध्यक्षता उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) श्रीगंगानगर ने की। मुख्य अतिथि व वक्ता सेवानिवृत उप निदेशक कृषि (विस्तार) श्री रामचन्द्र लावा रहे।
उप परियोजना निदेशक (आत्मा) श्री सुदेश कुमार ने प्राकृतिक खेती व जैविक खेती में जीवामृत, बीजामृत, दशपर्णी, नीमास्त्र का महत्व प्राकृतिक खेती में बताया और आत्मा योजना अन्तर्गत किसान हित के लिए आत्मा द्वारा चलाई गई योजनाएं कृषक प्रशिक्षण, कृषक भ्रमण, कृषक पुरस्कार, किसान मेला इत्यादि में कृषक भाग लेकर नये नवाचार को अपनाकर कृषि उत्पादन में वृद्धि करने व आय बढ़ाने की सलाह दी।
सहायक निदेशक उद्यान खण्ड श्रीगंगानगर श्री प्रदीप शर्मा द्वारा उद्यान विभाग की योजनाओं के बारे में अवगत करवाया गया। साथ ही किचन गार्डनिंग के महत्व व उपयोगिता पर विस्तार पूर्वक बताते हुए इस बात पर जोर दिया गया कि सभी आवश्यक रूप से घरेलू उपयोग हेतु गुणवत्तापूर्ण सब्जियां स्वयं की देखरेख में उगायें ताकि पूरे परिवार का स्वास्थय ठीक रहेगा व अनावश्यक खर्च में भी बचत होगी।
कृषि अनुसंधान अधिकारी (पौध व्याधि) एटीसी श्रीकरणपुर श्री दुष्यंत ने फसलों में लगने वाले रोग व उनके प्रबन्धन के बारे में जानकारी दी। सेवानिवृत सहायक कृषि अधिकारी श्री सोहन लाल शर्मा आदि ने तकनीकी मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि पयवेक्षक श्री कृष्ण कुमार, श्रीमती रीटा भादू, श्रीमती पूजा देवी, श्री चरणदास व कृषि पर्यवेक्षक श्री राकेश कुमार सहित आस-पास के किसान एवं महिला कृषक भी उपस्थित रहे। समापन सत्र में उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) डॉ. विनोद सिंह गौतम ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित अधिकारी, वैज्ञानिक का आभार प्रकट किया।
Shri Ganga NagarNews
ओड़की में आत्मा योजनान्तर्गत खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी संपन्न
Related stories
Children Bring ‘Yugdhara’ and ‘Ahilyabai’ to Life on Final Day of Bal Rang Utsav
Udaipur: The three-day Bal Rang Utsav, jointly organised by the West Zone Cultural Centre (WZCC), Udaipur and…
Over 300 Students Awarded PhD Degrees, Urged to Use Knowledge for Social Welfare
Udaipur: The sixth convocation ceremony of Shri Maharshi College of Vedic Astrology was held on Sunday at Ash…
Inner Wheel Club Udaipur Divas Steps Forward to Support Sickle Cell Patients
Udaipur: The Inner Wheel Club of Udaipur Divas organised a service initiative to support patients undergoing…
Human Life Remains Incomplete Without Self-Knowledge: Dr. Surendra Muni
Udaipur: A religious gathering was organised at Mahavir Samavsharan, located at Devendra Dham, under the aegi…