श्रीगंगानगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी मध्यस्थता अभियान कम्युनिटी मेडिटेशन- टूवर्ड ए लिटिगेशन- फ्री रूरल इंडिया 2026 के प्रभावी संचालन हेतु पंचायत समिति पदमपुर की ग्राम पंचायत 8 एनएनए में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान (एडीजे) श्री सुथार ने ग्राम पंचायत 8 एनएनए में उपस्थित ग्रामीणजनों को सम्बोधित करते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ग्राम स्तर पर सामुदायिक मध्यस्थता को प्रोत्साहित करते हुए विवादों का सौहार्दपूर्ण एवं प्रारम्भिक समाधान सुनिश्चित करना तथा अनावश्यक वाद-विवाद एवं मुकदमेबाजी को कम करना है। इस दौरान बैठक में उपस्थित ग्राम पंचायत के अनुभवी एवं प्रतिष्ठितजन को माननीय नालसा एवं रालसा द्वारा संचालित इस विशेष अभियान की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें माननीय नालसा एवं रालसा के बहुआयामी उद्धेश्यों के बारे में अवगत कराया गया।
बैठक में एडीजे श्री सुथार द्वारा अभियान के तहत मध्यस्थता हेतु रैफर किये जा सकने वाले प्रकरणों, कम्युनिटी मिडिएटर्स की भूमिका, माननीय नालसा एवं रालसा द्वारा दिये जाने वाले प्रशिक्षण, मध्यस्थता सत्र, सेटलमेंट एग्रीमेंट की विस्तृत जानकारी प्रदान कर गांव के उपस्थित प्रतिष्ठ/आमजन को अभियान के तहत मध्यस्थता के माध्यम से लघु प्रकृति के राजीनामा योग्य सामुदायिक विवादों को अधिकाधिक संख्या में निस्तारित करवाने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान एडीजे सुथार ने बताया कि इस अभियान के प्रथम चरण की शुरूआत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा 16 फरवरी, 2026 को जिला बागपत, उत्तरप्रदेश की 06 ग्राम पंचायतों से की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर द्वारा जिले की पदमपुर तहसील ग्राम पंचायत 8 एनएनए का भी चयन किया गया है। इस अवसर पर श्री रामदेव जांगिड़ विकास अधिकारी, पंचायत समिति पदमपुर, श्रीमती सिमरन कौर, प्रशासक (सरपंच) श्री कमलजीत सिंह पंचायत समिति सदस्य व डिफेंस काउंसिल अमन चलाना उपस्थित रहे।
Shri Ganga NagarNews
ग्राम पंचायत 8 एनएनए में मध्यस्थगण के चयन हेतु बैठक का अयोजन
Related stories
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…
Children Bring ‘Yugdhara’ and ‘Ahilyabai’ to Life on Final Day of Bal Rang Utsav
Udaipur: The three-day Bal Rang Utsav, jointly organised by the West Zone Cultural Centre (WZCC), Udaipur and…
Over 300 Students Awarded PhD Degrees, Urged to Use Knowledge for Social Welfare
Udaipur: The sixth convocation ceremony of Shri Maharshi College of Vedic Astrology was held on Sunday at Ash…
Inner Wheel Club Udaipur Divas Steps Forward to Support Sickle Cell Patients
Udaipur: The Inner Wheel Club of Udaipur Divas organised a service initiative to support patients undergoing…